नई दिल्ली: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने खुलासा किया है कि पिछले साल उन्होंने स्किन कैंसर से जूझते हुए दो ऑपरेशन करवाए थे। द टेलीग्राफ से बात करते हुए बिलिंग्स ने कहा कि नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के व्हाइट बॉल मैच के दौरान उनके साथियों ने सीने पर निशान के बारे में पूछा था। बिलिंग्स ने याद किया कि उन्होंने इसके बाद अपने काउंटी क्रिकेट क्लब केंट द्वारा आयोजित एक स्किन कैंसर स्क्रीनिंग में भाग लिया, जिसके दौरान एक डॉक्टर ने कहा था कि उनके शरीर में ‘विशेष तिल’ से कैंसर के संकेत मिल रहे थे।
मैं उस रात ठीक से सो नहीं पाया
बिलिंग्स ने कहा- फुल बॉडी स्क्रीनिंग में वे हर तिल को देखते हैं। मेरे सीने पर एक तिल था। डॉक्टर एंडी बिर्नी ने कहा था कि यह अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने इसे हटाने का फैसला किया। दो हफ्ते बाद उन्हें एशफोर्ड अस्पताल से एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि ये कैंसर गंभीर होने की दहलीज पर है।
और पढ़िए – PSL 2023: लाहौर कलंदर्स की खिल गईं बांछें, पाकिस्तान पहुंचा स्टार ऑलराउंडर
https://twitter.com/sambillings/status/1655882100883562496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1655882269578629120%7Ctwgr%5E03ba144ef6456aa204f14c53fce7ba952cd53c0a%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geosuper.tv%2Fsuperlayout%2Fcontent%2Fposts%2Fedit%2F24377
बिलिंग्स ने कहा- मैं उस रात ठीक से सो नहीं पाया। सुबह एंडी ने मुझे बताया कि मुझे मेलेनोमा है, जो 0.6 मिमी गहरा था। यह 0.7 मिमी पर गंभीर हो जाता है। अगर मैंने उस स्क्रीनिंग को छोड़ दी होती तो यह कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। मार्जिन भले ही छोटा था, लेकिन इसके बड़े परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने याद कर कहा कि एक पॉइंट पर एनेस्थेटिक भी अच्छी तरह से काम नहीं करता इसलिए मुझे बहुत दर्द हो रहा था। शारीरिक और मानसिक रूप से यह अधिक चुनौतीपूर्ण था।
और पढ़िए – AUS vs ENG: स्टार्क का तूफान- जम्पा का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को रौंद डाला
क्रिकेटरों को धूप से बचने की जरूरत
बिलिंग्स का कहना है कि क्रिकेटरों को खुद को धूप से बचाने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। हालांकि बिलिंग्स विंटर सेशन में क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से ठीक हो गए थे, लेकिन वह अब खेल में दूसरों की मदद करने के लिए अपने अनुभव का उपयोग करना चाहते हैं।
बिलिंग्स ने कहा कि लोगों का रवैया सन क्रीम लगाने के बारे में काफी नेगेटिव है। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की तुलना में ‘सूरज के खतरों’ पर उतनी शिक्षा नहीं है। नए दृष्टिकोण के साथ बिलिंग्स क्रिकेटरों को सन क्रीम लगाने और अपनी त्वचा की जांच करने की सलाह दे रहे हैं। बिलिंग्स ने कहा- मुझे आशा है कि लोग मेरी कहानी देखेंगे और दो बार सोचेंगे। बिलिंग्स पिछले साल तक केकेआर से जुड़े थे। हालांकि उन्होंने इस बार नाम वापस ले लिया था।
कैंसर से जूझ चुके हैं ये क्रिकेटर्स
दुनियाभर में कई क्रिकेटर अलग-अलग तरह के कैंसर से जूझ चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलरांउडर युवराज सिंह, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क, मैथ्यू वेड और सिमॉन ओ डॉनल व पूर्व कीवी ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स भी कैंसर से जूझ चुके हैं। हालांकि इनमें से कई सही समय पर सही इलाज के चलते कैंसर को मात दे चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
38 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines