नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल टीम के कप्तान बाबर आजम सहित शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी लाहौर में एक बहुप्रतीक्षित ‘रमजान टूर्नामेंट’ में खेलने के लिए तैयार हैं। आजम के अलावा शादाब खान, इहसानुल्लाह, उसामा मीर, आजम खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली जैसे अन्य क्रिकेटर भी इस प्रतियोगित में भाग लेंगे। एक निजी क्रिकेट संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच को मिलेंगे 30,000 पाकिस्तानी रुपये
बट ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस तरह का टूर्नामेंट पहली बार लाहौर में हो रहा है। इस कार्यक्रम से नई प्रतिभाओं का भी पता चलेगा। खास बात यह है कि आयोजकों ने प्रत्येक मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को 30,000 रुपये से सम्मानित करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
और पढ़िए – रिटायरमेंट के बाद कोच बन सकता है ऑस्ट्रेलिया का पूर्व कप्तान
हाल ही बाबर को सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया
पाकिस्तान टीम इस समय शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। बाबर की गैरमौजूदगी में शादाब टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिन्हें सीरीज के लिए आराम दिया गया है। गौरतलब है कि आजम को गुरुवार को लाहौर में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया। इसर के साथ बाबर क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 28 वर्ष की आयु में सितारा-ए-इम्तियाज से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए।
और पढ़िए – श्रेयस अय्यर का विकल्प क्या? जहीर खान ने उठाए Team India की स्थिति पर सवाल
इस साल की शुरुआत में आजम ने 2022 के ICC मेन्स क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी हासिल की थी। उन्हें ICC ODI टीम ऑफ द ईयर का कप्तान भी बनाया गया था। इस बीच, उन्होंने ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
29 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
36 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines