Sai Sudharsan Fitness Update: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए 4 अगस्त यानी आज श्रीलंका रवाना होने जा रही है. जसप्रीत बुमराह घुटने में चोट के कारण दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले एक और बुरी खबर सामने आ रही है. साई सुदर्शन टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे. बताया जा रहा है कि सुदर्शन पूरी तरह फिट नहीं हैं.
टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं जाएगा स्टार बल्लेबाज!
साई सुदर्शन टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं. BCCI ने साई सुदर्शन को टेस्ट स्क्वाड में रखा था लेकिन बता दिया था कि अभी वह फिट नहीं हैं. फिटनेस टेस्ट के आधार पर ही वह श्रीलंका सीरीज का हिस्सा बनेंगे. अब रेवस्पोर्ट्ज ने सुदर्शन को लेकर चौंकाने वाला अपडेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया आज श्रीलंका के लिए रवाना होगी लेकिन साई सुदर्शन उनके साथ कोलंबो नहीं जाएंगे.
रिपोर्ट में बताया गया कि साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है लेकिन वह अभी 100% फिट नहीं हैं. इसी वजह से BCCI ने अभी उन्हें टीम के साथ कोलंबो नहीं भेजने का फैसला किया है. सुदर्शन अभी भारत में रहकर फिट होने की कोशिश करेंगे. अभी सीरीज शुरू होने में 11 दिन का समय है और अगर सुदर्शन अगले एक हफ्ते में फिट हो जाते हैं, तो कोलंबो में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. अभी वह सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं और फिटनेस के आधार पर उनके श्रीलंका दौरे पर जाने को लेकर फैसला किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए ये 4 नए खिलाड़ी! निभाएंगे खास जिम्मेदारी
जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी की टीम में हुई एंट्री
जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट आई थी. घुटने में समस्या के कारण बुमराह तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे और वो श्रीलंका सीरीज के लिए फिट नहीं हुए. इसी वजह से बुमराह सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. आकिब पिछले दो साल से रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं और उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिला है.
ये भी पढ़ें:- कोच ने कहा टीम इंडिया को अलविदा, रोहित-विराट समेत BCCI को भेजा इमोशनल मैसेज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines