Sai Kishore: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे तमिलनाडु के स्पिनर साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है. पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका नहीं मिला है. अब रणजी ट्रॉफी में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे नजरअंदाज करना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा. झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में साई किशोर ने हैट्रिक लेने के साथ कुल 10 विकेट अपने नाम किए. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत तमिलनाडु ने यह मैच पारी और 66 रन से जीत लिया.
साई किशोर ने हैट्रिक लेकर मचाया धमाल
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साई किशोर की फिरकी के सामने विपक्षी बल्लेबाज टिक नहीं सके. दूसरी पारी में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और इसी दौरान हैट्रिक लेकर अपनी टीम की जीत आसान कर दी. साई किशोर ने 43वें ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर यह खास उपलब्धि हासिल की. उन्होंने सबसे पहले लक्ष्य रायचंदानी को 19 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. इसके बाद सौरभ रावत को अपना शिकार बनाया और फिर आदित्य रावत का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी कर ली.
इससे पहले साई किशोर ने पहली पारी में भी 4 विकेट हासिल किए थे. इस तरह पूरे मुकाबले में उनके नाम 10 विकेट दर्ज हो गए. उनके इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह घरेलू क्रिकेट में कितने प्रभावशाली गेंदबाज हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
टीम इंडिया में वापसी का इंतजार
साई किशोर भारतीय टीम की ओर से अब तक 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2023 के एशियन गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि, इसके बाद से उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी अनदेखी सवाल खड़े करती है. अब रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट और हैट्रिक के बाद उनके फैंस को उम्मीद होगी कि चयनकर्ता उनके प्रदर्शन पर ध्यान देंगे और उन्हें टीम इंडिया में वापसी का अवसर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
तमिलनाडु के लिए हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बने
साई किशोर ने इस उपलब्धि के साथ तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की ओर से हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बन गए हैं. उनकी इस सफलता ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
संबंधित खबरें
NZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
13 mins agoमिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
43 mins agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
1 hr agoICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
3 hrs agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
3 hrs agoशेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
4 hrs agoसूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, जैकब डफी ने दी चेतावनी
4 hrs agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines