हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रजत पाटीदार को 'इग्नोर' करने पर सवाल, टीम इंडिया के लिए कब होगा T20I डेब्यू?

Rajat Patidar News: रजत पाटीदार एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में 2 बार आरसीबी को आईपीएल चैंपियन बनाया, लेकिन फिर भी उन्हें अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इसको लेकर पहले भी सवाल उठे हैं, अब सदागोपन रमेश ने भी अपनी बात रखी है.

विज्ञापन
AI Image

Sadagoppan Ramesh On Rajat Patidar: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सदागोपन रमेश ने आयरलैंड और इंग्लैंड के टूर के लिए भारतीय T20I टीम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को शामिल न किए जाने पर सवाल उठाए हैं. पाटीदार ने हाल ही में हुए आईपीएल 2026 सीजन में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को लगातार दूसरा खिताब जिताने में मदद की थी.

टीम में RCB के प्लेयर मौजूद नहीं

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 15 मैचों में तकरीबन 42 की औसत और 192.69 के स्ट्राइक रेट से 501 रन भी बनाए. फिर भी, भारत ने हाल ही में 15 मेंबर्स वाली T20I टीम की ऐलान किया, जिसमें RCB का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है. भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2 T20I मैच खेलेगी, जिनकी शुरुआत 26 जून को बेलफ़ास्ट में होगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्या बैन होंगे वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के बल्लेबाज ने की धुक्का-मुक्की

विज्ञापन

रजन को मौका देने की अपील

पाटीदार को टीम इंडिया में शामिल न किए जाने पर रमेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, ‘श्रेयस अय्यर को उनके IPL प्रदर्शन के बेस पर T20I कप्तान बनाया गया है. लेकिन इससे ये सवाल उठता है कि 2 बार की डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी से कोई भी खिलाड़ी T20I टीम में क्यों नहीं है. अब वक्त आ गया है कि रजत पाटीदार को कम से कम T20I टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर मौका दिया जाए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो कम से कम इंडिया ए के टूर के लिए पाटीदार को कप्तान बनाने पर विचार किया जाना चाहिए.’

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने पर बैंकनोट पर छपी थी इस फुटबॉलर की तस्वीर, यादगार बन गया वो लम्हा

विज्ञापन

रोहित-धोनी के क्लब में रजत

रजत पाटीदार एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तरह उन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपनी टीम को लगातार आईपीएल खिताब जिताए हैं, फिर भी ऐसा लग रहा है कि उन्हें टी20 इंटरनेशल डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. गौरतलब है कि आरसीबी के मौजूदा कप्तान फिलहाल मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 खेल रहे हैं, जिसमें वो ‘ग्वालियर चीता’ टीम के कैप्टन हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola