Sachin Tendulkar Statue Controversy: भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर और दुनिया में क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर का स्टैच्यू उनके होम ग्राउंड मुंबई के वानखेड़े में बनाया गया। इसका 1 नवंबर को अनावरण हुआ था। पर अब इस स्टैच्यू को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। सचिन तेंदुलकर के स्टैच्यू के साइड व्यू की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि यह सचिन तेंदुलकर हैं या फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ।
Sachin Tendulkar Or Steve Smith?
सोशल मीडिया पर अब एक विवाद खड़ा हो गया है। लोग इसको लेकर सवाल कर रहे हैं कि यह क्या फिनिशिंग में गलती हो गई कारीगरों से। इस व्यू में सचिन का स्टैच्यू साइड से सचिन को नहीं बल्कि स्टीव स्मिथ को मानो रिप्रेजेंट कर रहा है। लोग एक्स पर कई पोस्ट कर रहे हैं। सचिन के स्टैच्यू के इस एंगल के साथ स्टीव स्मिथ की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि, सचिन के स्टैच्यू का अनावरण होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी अपने एक्स हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की थी।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: ‘किसी ने रिजाइन नहीं किया…,’ न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले माइकल वॉन ने लिए पाकिस्तान के मजे
अभी इस मामले पर ना ही सचिन तेंदुलकर और ना ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कोई टिप्पणी की गई है। इसका अनावरण गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए भारत और श्रीलंका के मुकाबले से पहले हुआ था। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। इस स्टैच्यू को सचिन तेंदुलकर के स्वर्णिम क्रिकेट करियर के उपहार स्वरूप सौंपा गया था। जैसे ही यह फोटो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर हलचल का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें:-IND vs SL: ‘Sara…Sara’ के लग रहे थे नारे, विराट कोहली ने शुभमन गिल की तरफ किया इशारा; क्राउड से की खास मांग
सचिन तेंदुलकर का करियर
सचिन तेंदुलकर के करियर की बात करें तो हर कोई जानता है कि वह सबसे ज्यादा 100 शतक, सबसे ज्यादा 34357 रन और सबसे ज्यादा 664 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट में 15921 और वनडे इंटरनेशनल में 18426 रन बनाए। वह भारत की 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी अहम हिस्सा थे। उनके इस सफर के गिफ्ट के रूप में यह स्टैच्यू बनाया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
5 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
20 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
29 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines