---विज्ञापन---

Jhoome Jo ‘Pathan’; इरफान पठान के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर के पोस्ट ने बटोरीं सुर्खियां

Irfan Pathan Birthday Sachin Tendulkar Wish: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुक्रवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया।

Irfan Pathan Birthday Sachin Tendulkar Wish: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुक्रवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। टीम इंडिया के इस विश्व चैंपियन खिलाड़ी के बर्थडे पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। कईयों ने अपने पोस्ट एक्स पर लिखे। इसी बीच क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के पोस्ट ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। मास्टर ब्लास्टर ने एक फिल्मी सॉन्ग के अंदाज में पोस्ट लिखा और पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर का खास अंदाज

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सलमान खान की फिल्म के एक गाने के लफ्जों को लिखा और इरफान पठान को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा कि,’ हैप्पी बर्थडे इरफान, मजे करो और झूमते रहो क्योंकि, झूमे जो पठान….मेहफिल ही लुट जाए। (Happy birthday, Irfan. Maze karo aur jhoomte raho kyunki jhoomein jo ‘Pathan’…mehfil hi lut jaaye!)’ सोशल मीडिया पर सचिन के इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- PAK vs SA: नहीं कम हो रहीं पाकिस्तान की मुश्किलें, चोटिल होकर बड़ा खिलाड़ी गया मैदान से बाहर

---विज्ञापन---

इरफान पठान ने राशिद खान के साथ किया था डांस

हाल ही में अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद इरफान पठान का राशिद खान के साथ मैदान पर डांस करने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद इस वाकिये ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उन्होंने पिछले साल भारत की मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ आई टी20 वर्ल्ड कप की जीत को याद किया था और सवाल उठाए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें:- Happy Birthday Irfan Pathan: 300 इंटरनेशनल विकेट..टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी, कमाल का रहा इरफान पठान का करियर

---विज्ञापन---

इरफान पठान की उपलब्धियां

इरफान ने भारत के लिए कुल 173 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 301 विकेट लिए थे। उनके नाम 2821 रन भी दर्ज हैं। इरफान पठान भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे क्रिकेटर भी हैं। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में भी पठान थे। उनके नाम टेस्ट शतक भी दर्ज है।

First published on: Oct 27, 2023 07:37 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola