Sachin Tendulkar Birthday: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले इस दिग्गज को दुनिया भर से फैंस प्यार भेज रहे हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया में खास सम्मान मिला है। आज के दिन दुनिया के सबसे पुराने मैदानों में से एक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सचिन का नाम अमर हो गया है।
दरअसल, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर एक गेट का नाम सचिन और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही सचिन अपने साथी ब्रायन लारा के साथ पहले गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए, जिनके नाम पर इस स्टेडियम में गेट का नाम रखा गया।
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
इसी गेट से एंट्री करेंगे खिलाड़ी
ये वही गेट है, जिसके जरिए अब सभी आने वाले क्रिकेट खिलाड़ी लारा-तेंदुलकर गेट्स के माध्यम से ही मैदान पर जायेंगे। मतलब साफ है कि अब कोई भी क्रिकेटर जब 175 साल पुराने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में घुसेगा तो वो पहले सचिन को सलाम करेगा।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1650380279075446784?s=20
लारा-सचिन इस खास क्लब में शामिल हुए
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ‘ब्रायन लारा- सचिन तेंदुलकर’ के गेट का अनावरण 24 अप्रैल, 2023 को किया गया। यह दिन तेंदुलकर के 50 वें जन्मदिन और एससीजी में लारा की 277 रन की पारी के 30 साल पूरे होने के अवसर पर था। तेंदुलकर और लारा ने डोनाल्ड ब्रैडमैन, एलन डेविडसन और आर्थर मौरिस जैसे खिलाड़ियों के क्लब को ज्वाइन किया, जिनके नाम इस मैदान पर पहले से ही गेट हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: बाबर आजम ने लिया चौंकाने वाला फैसला, इस खिलाड़ी की सीधे फाइनल में कराई एंट्री
सचिन ने दिया धन्यवाद
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तरफ से मिले इस सम्मान पर सचिन ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘सिडनी क्रिकेट ग्राउंड भारत से बाहर मेरा पसंदीदा मैदान रहा है। 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे से ही एससीजी में मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। एससीजी में खेल के मैदान तक पहुंचने के लिए सभी मेहमान क्रिकेटरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गेटों का नाम मेरे और मेरे अच्छे दोस्त ब्रायन के नाम पर रखना बड़े सम्मान की बात है। मैं एससीजी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस तरह के कदम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं जल्द ही एससीजी का दौरा करने के लिए उत्सुक हूं।’
सिडनी में सचिन का बढ़िया रिकॉर्ड रहा
खास बात ये है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सचिन के नाम के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड भी लिखे गए हैं। सचिन ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 5 टेस्ट मैचों में 785 रन ठोके हैं और उनका औसत 157 का रहा है। यही वजह है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने सचिन को इतना बड़ा सम्मान दिया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ सचिन के रिकॉर्ड
अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन के रिकॉर्ड की बात करें तो उनका बल्ला हमेशा बोला है। सचिन ने वहां की मुश्किल पिचों पर टेस्ट में 53.20 का औसत रखा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1809 रन बनाए। इस दौरान 6 शतक भी लगाए। वनडे फॉर्मेट में भी सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44.59 की औसत से 3077 रन बनाए हैं। इस दौरान 9 शतक भी लगाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
35 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines