PAK vs NZ: बाबर आजम ने लिया चौंकाने वाला फैसला, इस खिलाड़ी की सीधे फाइनल में कराई एंट्री
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs NZ
नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। जहां न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं, वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी चौंकाने वाला फैसला लेते हुए एक खिलाड़ी की सीधे फाइनल में एंट्री कराई। दरअसल, अभी तक खेले गए चारों मैचों में तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को जगह नहीं दी गई थी, जबकि वे अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके आए थे। बाबर के इस फैसले पर काफी सवाल उठ रहे थे।
अब उन्होंने इस सीरीज के फाइनल में खिलाने का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया। इहसानुल्लाह को जमां खान की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। बाबर ने एक और फैसला लिया। उन्होंने फखर जमां की जगह मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल किया है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए। जेम्स नीशम ने कोल मैककोन्की की जगह ली, वहीं ब्लेयर टिकनर को मैट हेनरी की जगह शामिल किया गया। हेनरी चोट से जूझ रहे हैं।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1650524675649470464
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (wk), मोहम्मद हारिस, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, इहसानुल्लाह
टॉम लैथम (कप्तान), चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, हेनरी शिपले
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: