SA20 में कैच लेकर करोड़पति बना फैन, कारण जानकर नहीं होगा यकीन  

SA20 League: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जहां पर एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच एक मुकाबला खेला गया. जहां पर एक फैन की जिंदगी बदल गई. एसए20 लीग के इस मैच में एक फैन कैच पकड़कर करोड़पति बन गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन के करोड़पति बनने के पीछे का कारण हैरान करने वाला है. 

fan catch in sa20

fan catch in sa20

SA20 League 2025-26: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 में पहला मुकाबला एमआई केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जहां पर बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने 15 रनों से जीत दर्ज की है. वहीं इस मुकाबले में हारी हुई टीम के स्टार बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का एक कैच स्टेडियम में बैठे एक फैन ने पकड़ा. जिसके कारण ही वो करोड़पति बन गया. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

विज्ञापन

कैच पकड़कर करोड़पति बन गया फैन 

एमआई केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 63 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इसी पारी में उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा जो स्टेडियम में गया और कैच एक फैन ने पकड़ लिया. इस कैच को पकड़ते ही वो फैन करोड़पति बन गया. दरअसल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एक फैन-कैच इनिशिएटिव है. जिसके तहत एक कैच पकड़ते ही उस फैन को 2 मिलियन रैंड यानी करीब 1.08 करोड़ रुपये का इनाम मिला है. इस कैच के बाद फैन का रिएक्शन देखने लायक था. जिसके कारण ही ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. 

विज्ञापन

डरबन सुपर जायंट्स को मिली बड़ी जीत 

मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 232 रन बनाए. डेवोन कॉन्वे ने 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. वहीं केन विलियमसन ने भी 40 रनों की पारी खेली. कप्तान एडेन मार्करम और इवान जोन्स ने भी छोटी-छोटी पारियां खेली है. जवाब में एमआई केपटाउन की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन ही बना सकी. रयान रिकेल्टन के अलावा जेसन स्मिथ ने भी 14 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही टीम हार गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ