SA vs ZIM: 22 वर्षीय ब्रायन बेनेट ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर 1 बल्लेबाज

SA vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. जिसमें जिम्बाब्वे के युवा स्टार ब्रायन बेनेट का नाम भी शामिल है. 22 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत लिया है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

brian bennett and virat kohli

brian bennett and virat kohli

SA vs ZIM: जिम्बाब्वे की टीम अपने कप्तान सिकंदर रजा पर बहुत ही निर्भर नजर आती है. इस टीम को एक और स्टार बल्लेबाज की जरूरत थी. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वो इंतजार जिम्बाब्वे टीम का खत्म हो गया है. टीम के 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इस टूर्नामेंट में सभी को बल्ले के साथ बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. बेनेट ने बड़ी और अहम पारियां खेलकर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ वो टॉप पर नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन

ब्रायन बेनेट ने तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट सलामी बल्लेबाज होने के बाद भी 6 मैचों में से 4 बार नाबाद लौटे. उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम ही पवेलियन भेज सकी. टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा. ब्रायन बेनेट ने 6 पारियों में 146 की बेहद शानदार औसत से 292 रन बनाए. 

विज्ञापन

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.56 का रहा है. इसी के साथ वो विराट कोहली से आगे निकल गए. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर औसत अब ब्रायन की है. इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में 136.50 की औसत से रन बनाए थे. इस लिस्ट में अब बेनेट टॉप पर नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 की महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, CSK ने फैंस के साथ शेयर किया खास वीडियो

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की टीम का भविष्य हैं बेनेट 

इस टूर्नामेंट में ब्रायन बेनेट का बल्ला हर टीम के खिलाफ चला है. ओमान के खिलाफ भी बेनेट ने नाबाद 48 रन बनाए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने नाबाद 63 रन जोड़े थे. बेनेट सिर्फ टी-20 में नहीं बल्कि वनडे और टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही सिकंदर रजा के बाद उन्हें ही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का भविष्य कहा जा रहा है. भविष्य में वो अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ