---विज्ञापन---

क्रिकेट

SA vs WI: फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज ने किया डेब्यू

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। डीन एल्गर से कप्तानी मिलने के बाद पहली बार टेस्ट […]

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। डीन एल्गर से कप्तानी मिलने के बाद पहली बार टेस्ट कप्तान बनकर मैदान पर पहुंचे टेम्बा बावुमा ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टॉनी डे जोर्जी और गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का डेब्यू कराया। हालांकि डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने ओपनिंग की। आइए जानते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले दोनों खिलाड़ी कौन हैं।

फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ चुके हैं टॉनी

25 साल के टॉनी डे जोर्जी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 54 मैचों की 86 ईनिंग में 2953 रन जड़े हैं। उनका औसत 37.85 का है। खास बात यह है कि वे फर्स्ट क्लास में एक ट्रिपल सेंचुरी भी जड़ चुके हैं। उन्होंने एक मैच में 304 रन की नाबाद पारी खेली थी। टॉनी के नाम इस फॉर्मेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए के 71 मैचों में 38 से ज्यादा के औसत से वे 2368 रन ठोक चुके हैं। टी-20 के 53 मैचों में उनके नाम 972 रन दर्ज हैं। यही वजह है कि लंबे समय से अपने हुनर का जलवा दिखा रहे इस बल्लेबाज को टेम्बा ने अपनी टीम में डेब्यू करा दिया। इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत ए के खिलाफ मैच खेलते नजर आए थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 45 रन बनाते ही हो जाएगा कमाल

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शेष भारत की टीम से मयंक मारकंडे बाहर, घातक ऑलराउंडर को मिली जगह

कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी

और पढ़िए –  वहीं गेराल्ड कोएट्जी की बात करें तो वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में वे 50 विकेट चटकाकर सनसनी मचा चुके हैं। उनका औसत 30.30 और इकोनॉमी 3.41 है। वे चार बार 4 और एक बार 5 विकेट चटका चुके हैं। लिस्ट ए के 12 मैचों में 20 और टी-20 के 38 मैचों में उनके नाम 54 विकेट दर्ज हैं। एसए टी-20 लीग में वे जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 15 मार्च को खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाकर सलेक्टर्स के मन में जगह बना ली थी। आखिरकार उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 28, 2023 05:00 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola