IND vs AUS: रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 45 रन बनाते ही हो जाएगा कमाल
Edited By Arpit Pandey

rohit sharma needs 45 runs to complete 17000 runs in international cricket
Edited By Arpit Pandey

rohit sharma needs 45 runs to complete 17000 runs in international cricket
IND vs AUS: टीम इंडिया कल से इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलने उतरेगी। इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। जिसके लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर भी इंदौर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं। ऐसे में रोहित मैच जीतकर सीरीज तो नाम करना ही चाहेंगे साथ में वह यह रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहेंगे।
दरअसल, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने से महज 45 रन दूर हैं। यानि अगर रोहित इंदौर टेस्ट में 45 रन बनाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात यह भी हैं कि रोहित जिस फॉर्म में चल रहे हैं उससे 45 रन बनाना उनके लिए मुश्किल नहीं लगता है।
रोहित शर्मा ने अब तक वनडे, टेस्ट और टी-20 के अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16955 रन बनाए हैं, जहां टेस्ट में उनका औसत 46.76 का वनडे में 48.91 और 30.82 रहा है।
रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक बनाया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने उपयोगी पारियां खेली थी। ऐसे में फैंस रोहित से तीसरे टेस्ट में भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया दो टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे हैं। जबकि तीसरे टेस्ट में अगर टीम इंडिया जीतती है तो वह टेस्ट में नंबर वन टीम बनने के भी करीब पहुंच जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: