SA vs WI: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरा टी20 मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने 259 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया है। साथ ही इस टीम ने पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। इस मुकाबले में कुल 2 शतक आए, एक वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने ठोका, जबकि दूसरा दक्षिण अफ्रीका के सलामी बैटर क्विंटन डी कॉक ने बनाया।
दरअसल, इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बना डाले। पहाड़ जैसे इस टारगेट का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने दमदार पारी खेली और 43 गेंद में शतक ठोक डाला। साउथ अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। जिसने 20 ओवर में 259 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया।
T20I इंटरनेशल में सर्वाधिक सफल रन-चेज
- 259/4 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
- 245/5 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
- 236/6 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2015
- 230/8 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2016
- 226/5 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2020
और पढ़िए – WPL Final 2023, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, दिल्ली को धूल चटाकर बनी पहली चैंपियन
साउथ अफ्रीका ने पॉवरप्ले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये टीम अब विश्व टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहले पॉवरप्ले में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज से मिले 259 के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहले 6 ओवर में 102 रन बना लिए थे। क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि हेन्ड्रिक्स ने 12 गेंदों पर 35 रन बनाए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
- 102/0 दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
- 98/4, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
- 93/0, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, सेंट जॉर्ज, 2020
- 91/1, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, सिलहट, 2018
- 91/0, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
- 91/1, आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट, 2014
और पढ़िए – SA vs WI: De Kock ने 43 गेंद में सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, इन दिग्गजों को पछाड़ा
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ा
साउथ अफ्रीका से पहले पॉवरप्ले में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ पॉवरप्ले में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज ही है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ 2020 में पॉवरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 93 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर बांग्लादेश है, जबकि पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड और आयरलैंड छठवें स्थान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
5 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
6 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
6 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines