SA vs NZ, World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा है और अपने सातवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 190 रनों से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड की लगातार यह तीसरी हार है। जबकि साउथ अफ्रीका ने भारत के बराबर छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में भी पहला स्थान कब्जा लिया। वहीं न्यूजीलैंड की लगातार हार से अब सेमीफाइनल की जंग बेहद रोचक हो गई है। कीवी टीम सबसे मजबूत समझी जा रही थी लेकिन उसकी लगातार तीन हार से समीकरण बदलने लगे हैं। हालांकि, टीम इंडिया अगर गुरुवार को श्रीलंका को हराती है तो फिर से वो नंबर 1 टीम बन जाएगी। 1999 वर्ल्ड कप से अभी तक कुल 6 बार दोनों टीमें भिड़ी थीं पहली बार साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया है।
जबकि वनडे में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी हार है। इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 357 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। क्विंटन डी कॉक और रासी वान दर डूसेन ने शानदार शतक जड़े थे। डी कॉक ने 114 और डूसेन ने 133 रन बनाए थे। अंत में मिलर ने 30 गेंदों पर 53 गेंदों की तूफानी पारी खेली थी। 50 ओवर में अफ्रीका ने सिर्फ 4 विकेट गंवाए थे और कीवी टीम के सामने 358 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। जवाब में कीवी टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह फ्लॉप रही और 35.3 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 167 रन बनाकर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने 4 और मार्को यान्सन ने तीन विकेट झटके।
यह भी पढ़ें:- Fastest Ball: SRH के गेंदबाज ने फेंकी 161 KM/H की गेंद, टूटते-टूटते बचा शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया को हुआ नुकसान
न्यूजीलैंड की सातवें मैच में लगातार यह तीसरी हार रही है। इस टीम ने पहले चार मैच लगातार जीते थे। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका की इस जीत से नुकसान हुआ है पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसकते हुए। वहीं अफ्रीका फिर से नंबर 1 टीम बेहतर नेट रनरेट के चलते बन गई है। इसके अलावा न्यूजीलैंड को भी नुकसान हुआ है और वो चौथे स्थान पर आ गई। इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को हुआ जो चौथे से तीसरे स्थान पर आ गई। वहीं पाकिस्तान भी टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान बचे हुए मुकाबले जीतती गई और न्यूजीलैंड अगले दो में से एक मैच को हारती है और एक को जीतती है तो समीकरण बदल जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या आगामी मैचों से बाहर! भारतीय उपकप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा
इसी के साथ न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को होगा। अगला मैच न्यूजीलैंड 4 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। उस मैच में अगर पाकिस्तान को जीत मिलती है फिर तो कीवी टीम पर खतरा बना रहेगा। वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो न्यूजीलैंड आराम से सेमीफाइनल के लिए एलिजिबल हो जाएगी। पाकिस्तान की टीम अगर बचे हुए दोनों मैच जीती, वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान से हारकर श्रीलंका से जीती तो ऐसे में दोनों टीमें 10-10 अंक पर आ जाएंगी और इस स्थिति में नेट रनरेट गेम में आ जाएगा।
World Cup 2023 Points Table
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
59 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines