SA vs BAN: टी 20 वर्ल्ड के के तहत आज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए हैं। पहले बल्लेबाजी और फिर खतरनाक गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने 104 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। सिडनी के मैदान पर गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तय 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवर में 101 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – IND vs NED Live Updates: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 142-2
एनरिक नॉर्टजे ने चटकाए 4 विकेट
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने 3.3 ओवर में महज 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। उन्होंने पहले नजमुल हुसैन संतो और फिर सोम्य सरकार का शिकार किया, फिर शाकिब अल असन को आउट किया। इसके बाद अपने अगले स्पेल में उन्होंने तस्कीन अहमद को बोल्ड मारा।
रिली रोसो ने ठोका शतक
इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो छा गए। उन्होंने 56 गेंद पर शतक ठोक दिया है। इस वर्ल्ड कप में यह पहला शतक है। उन्होंने कुल 56 गेंद खेंगी और 109 रन कूट डाले। इस दौरान 8 जबरदस्त छक्के जड़े और 7 चौके भी लगाए।
देखिए दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।
बांग्लादेश: नजमुल हसन शांतो, सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, नूर-उल हसन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और मुस्तफिजुर रहमान।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines