SA vs BAN: 8 छक्के 7 चौके...Rilee Rossouw का तूफानी शतक...शाकिब को जमकर कूटा...देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs BAN 8 sixes 7 fours Rilee Rossouw stormy century
Edited By Bhoopendra Rai

SA vs BAN 8 sixes 7 fours Rilee Rossouw stormy century
SA vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज रिली रोसो ने शतक ठोक दिया है। इस वर्ल्ड कप में यह पहला शतक है। रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ यह तूफानी पारी खेली। उन्होंने कुल 56 बॉल पर 109 रन कूट डाले। इस दौरान 8 जबरदस्त छक्के जड़े और 7 चौके भी लगाए।
रिले रोसो ने क्विंटन डि कॉक के साथ मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों को खूब धुनाई की। राइली रूसो 109 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाकिब अल हसन ने लिटन दास के हाथ कैच कराया। जब रोसो आउट हुए तब तक वह अपना काम कर चुके थे। उन्होंने बांग्लादेश के हर एक गेंदबाज को कूटा।
मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रिली रूसो के बीच 163 रनों की मजबूत साझेदारी हुई है। दोनों ने 2 रन पर पहला झटका लगने के बाद टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के तहत गुरुवार को पहले मैच में बांग्लादेश और साउथ अफअरीका की टीम आमने सामने थीं। यह मैच साउथ अफ्रीका ने 104 रनों से जीत लिया है। सिडनी में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश 101 रनों पर आल आउट हो गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: