Matt Renshaw Century: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डरबन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. सालों बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया है और दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि, नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 9 साल के लंबे इंतजार के बाद अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. हालांकि, वह इसे दोहरे शतक में बदलने में असफल रहे.
मैट रेनशॉ ने जड़ा शानदार शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैट रेनशॉ ने शानदार शतक जड़ा. 30 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी शुरू की, जब टीम का स्कोर 124/6 था. इसके बाद मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी की. वह एक छोर पर टिके रहे और रन बनाते गए. उन्हें निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस का साथ मिला. इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 134 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी भी की.
मैट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में 397 गेंदों में 190 रन बनाए. वह अपने दोहरे शतक के बेहद करीब थे लेकिन टी ब्रेक के ठीक पहले उन्होंने साइमन हार्मर की गेंद पर विकेट गंवा दिया. इसी के चलते उनकी इस शानदार पारी का समापन हुआ.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम, क्या गौतम गंभीर की बढ़ेंगी मुश्किलें?
9 साल का सूखा हुआ खत्म
मैट रेनशॉ के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक था. उन्होंने 9 साल और 280 दिनों (3,567 दिनों) बाद शतक जड़ा है. 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में मैट ने 184 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब 9 साल के इंतजार के बाद उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया है. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह 2014 के बाद साउथ अफ्रीकी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 12 साल पहले डेविड वॉर्नर ने शतक जड़ा था, जिसके बाद से कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया. यह ऑस्ट्रेलिया के लिए दो शतकों के बीच तीसरा सबसे लंबा गैप रहा.
मैट रेनशॉ का कमबैक रहा है शानदार
मैट रेनशॉ के लिए साल 2017 शानदार रहा था लेकिन बाद में उनकी फॉर्म में गिरावट आई. फरवरी 2020 तक वह घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड टीम से भी बाहर हो गए. 2023 में उन्हें दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह मिली लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. कैमरून ग्रीन के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को नंबर 5 पर अच्छे बल्लेबाज की जरूरत थी, जिस वजह से रेनशॉ को मौका मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाया.
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो सकता है कमबैक
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
32 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines