IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी. इससे पहले यहां जानिए भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज (PIC Credit - ANI)
India vs New Zealand 1st T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और जमकर तैयारियां कर रही हैं. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस टी20 सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
विज्ञापन
सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी अंतर है, ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि मैच कितने बजे शुरू होगा. आइए आपको भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.
विज्ञापन
कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि मिचेल सेंटनर कीवी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले रात में नहीं, बल्कि दोपहर में खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड का टाइम भारत से 7:30 घंटे आगे है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जो भारत में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से देखने को मिलेंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी 12 बजे टॉस होगा. अगर पूरे 20 ओवर का खेल हुआ तो मुकाबला भारतीय समयानुसार करीब 4 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.
विज्ञापन
कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला LIVE?
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले T20I मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 𝐅𝐑𝐎𝐍𝐓𝐈𝐄𝐑 𝐀𝐖𝐀𝐈𝐓𝐒! 🔥
The countdown ends tomorrow. India and New Zealand are ready to kick off the year’s biggest series with a high stakes T20I showdown!
Who draws first blood? Drop your predictions below! 👇