नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने छोटे से ही करियर में लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। ब्लू टीम के लिए वह मैच फिनिशर की भूमिका में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक उन्हें भविष्य का सितारा बता दे रहे हैं। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में उन्होंने विकट परिस्थितियों में जुझारू पारी खेली थी। जिसके बाद से उनकी ख्याति में और बढ़ोतरी हुई है।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत भी रिंकू सिंह की बल्लेबाजी से खूब प्रभावित हैं। उन्होंने IANS न्यूज एजेंसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना करते हुए बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का टूटेगा आज सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड़ बनेगें टीम इंडिया के नंबर-1 बल्लेबाज!
उन्होंने कहा है, ‘मुझे रिंकू सिंह का आत्मविश्वास पसंद है। वह जिस भी टीम के लिए शिरकत करते हैं, चाहे वह क्लब क्रिकेट हो या इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर फ्रेंचाइजी क्रिकेट, वे लगातार अपनी टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह मैदान में दिल से खेलते हैं। यही वजह है कि वह मेरी नजरों में मोहम्मद अली की तरह हैं।’
रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें रिंकू सिंह के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए अबतक कुल नौ टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से पांच पारियों में 87.0 की औसत से 174 रन निकले हैं
रिंकू के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल कोई भी शतक यह अर्धशतक दर्ज नहीं है। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 46 रन का है। टी20 फॉर्मेट में वह 197.73 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines