हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन-एस श्रीसंत के बीच तकरार? KCL 2026 के दौरान 'नो हैंडशेक' का VIDEO वायरल

Sanju Samson-S Sreesanth No Handshake: केरल प्रीमियर लीग 2026 फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि संजू सैमसन और एस श्रीसंत के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं.

विज्ञापन
संजू-श्रीसंत के बीच तकरार (Image: Star Sports and X)

Sanju Samson-S Sreesanth No Handshake: 5 सितंबर को केरल क्रिकेट लीग 2026 का फाइनल खेला गया. थ्रिस्सूर टाइटंस और कैलिकट ग्लोब्स्टर्स के बीच यह मुकाबला हुआ. थ्रिस्सूर ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. हालांकि, फाइनल मैच से ज्यादा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में संजू सैमसन और एस श्रीसंत का नो हैंडशेक चर्चा का विषय बना है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एस श्रीसंत ने संजू सैमसन से हाथ नहीं मिलाया.

संजू-श्रीसंत का नो हैंडशेक वीडियो वायरल

KCL 2026 फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रीसंत स्टेज पर आए. उन्होंने संजू सैमसन को छोड़कर स्टेज पर मौजूद अन्य सभी लोगों से हाथ मिलाया. इसी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के बीच अनबन अटकलें लगाना शुरू कर दी हैं. संजू सैमसन पहले ही ट्रॉफी और अन्य ऑफिशियल्स के साथ स्टेज पर थे. वह सबसे पहले खड़े थे, इसके बावजूद श्रीसंत का उन्हें नजरअंदाज करना एक शॉकिंग बात है. अभी तक संजू और श्रीसंत की इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने जीता वुमेंस एशिया कप 2026, तो क्या मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी? एक बार फिर हो सकता है ड्रामा

विज्ञापन

क्रिकेट से दूर हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन ने 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. उस मुकाबले में संजू सैमसन ने 27 रनों की पारी खेली थी. सैमसन को क्रिकेट से दूर लगभग दो महीने हो गए हैं. बता दें कि सैमसन भारत के लिए सिर्फ T20I क्रिकेट खेलते हैं और वनडे एवं टेस्ट की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं.

संजू सैमसन की जल्द होगी वापसी

संजू सैमसन को इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय T20I टीम से बाहर कर दिया गया था. चयनकर्ताओं ने बताया कि उन्हें आराम दिया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. इसके लिए BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. हालांकि, प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नजर नहीं आ रही है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी फर्स्ट चॉइस ओपनर्स होंगे. अगर दोनों में से कोई फेल होता है, तभी संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. बता दें कि संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के बाद एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे. संजू के पास खुद को साबित करने के ये कुछ आखिरी मौके हैं. अगर वह फेल हुए, तो चयनकर्ता शायद उन्हें फ्यूचर प्लान का हिस्सा भी नहीं बनाएं.

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, लाबुशेन के लिए आखिरी मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola