Team India: भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। जहां स्टार खिलाड़ी अब संन्यास की तरफ बढ़ रहे हैं, तो वहीं युवा खिलाड़ी जिम्मेदारी लेते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा अगर जल्द ही वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास का फैसला करते हैं, तो उनकी जगह लेने के लिए नए कप्तान की तलाश करनी होगी। शुभमन गिल फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी का मानना है कि गिल के बजाय सीएसके फ्रेंचाइजी के इस खिलाड़ी को कप्तानी मिलनी चाहिए।
सीएसके के इस खिलाड़ी को मिलनी चाहिए कप्तानी
टेस्ट के साथ ही साथ अब शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। हालांकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी एस बद्रीनाथ का मानना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। बद्रीनाथ ने गट फीलिंग नाम के शो पर कहा, ‘अगर रोहित शर्मा संन्यास लेते हैं तो ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे विश्व कप 2027 के लिए कप्तान होना चाहिए, वह रोहित और विराट का मिश्रण हैं।’ हालांकि मौजूदा समय में गायकवाड़ टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। ऋतुराज ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.16 की औसत से 115 रन बनाए हैं। जिसमें अर्धशतक भी शामिल है।
शुभमन गिल हैं नंबर 1 वनडे बल्लेबाज
मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग देखें तो सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर 1 वनडे बल्लेबाज हैं। रोहित जहां पर नंबर 2 तो वहीं विराट कोहली नंबर 4 पर मौजूद है। गिल लगातार वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। हालांकि लिस्ट ए में गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा है। गायकवाड़ ने अब तक 86 लिस्ट ए मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 56.15 की औसत से 4324 रन बनाए हैं। इस दौरान गायकवाड़ ने 16 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 220 रनों का है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, फिर इग्नोर हो गए बाबर-रिजवान
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
34 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
45 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines