---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, फिर इग्नोर हो गए बाबर-रिजवान  

Asia Cup 2025 की टीम में बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं मिला है। हालांकि गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हरिस रऊफ जैसे अनुभवी गेंदबाज नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को दुबई में होगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। जिसको देखते हुए अब पीसीबी ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस टीम में बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं मिला है। हालांकि गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हरिस रऊफ जैसे अनुभवी गेंदबाज नजर आएंगे। टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। 

इस बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम 

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम कई बदलाव के साथ उतर चुकी है। जिस टीम के साथ पाकिस्तान लंबे समय से खेल रही है, उसी को चयनकर्ताओं ने बैक किया है। बल्लेबाजी में कप्तान सलमान अली आगा का रोल बेहद अहम होने वाला है। सलामी बल्लेबाज के रूप में फखर जमान और सैम अयूब का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है। वहीं स्पिन में अबरार अहमद और सुफियान मोकिम के ऊपर जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं तेज गेंदबाजी में वसीम जूनियर नजर आ रहे हैं। विकेटकीपर के रूप में मोहम्मद हासिल को मौका मिलेगा। वहीं फहीम अशरफ की भूमिका भी बेहद अहम होने वाला है। 

---विज्ञापन---

एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम 

सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम।

ये भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर का Bigg Boss 19 में दिखेगा जलवा! क्रिकेट छोड़ मनोरंजन का लगाएगी तड़का  

First published on: Aug 17, 2025 12:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola