---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को मिली ये चेतावनी, इस वजह से ‘ग्रीन आर्मी’ हल्के में लेना रिस्की

IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026: इस बात में कोई शक नहीं कि कागज पर टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है, लेकिन पाकिस्तान की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि एक खास वजह से उन्हें फायदा मिल सकता है, इसके बारे में भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने अहम बात कही है.

---खबर नीचे जारी है---

Ryan ten Doeschate On Indo-Pak Match: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ‘सूर्यकुमार एंड कंपनी’ को अहम चेतावनी मिली है. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान का सामना करना एक मुश्किल टेस्ट हो सकता है, खासकर इसलिए क्योंकि पाकिस्तान पिछले 2 हफ्तों से वहीं मौजूद है.

‘तैयारियों में बदलाव नहीं’

पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप-स्टेज मैच का बायकॉट वापस लेने के एक दिन बाद डोएशे ने मंगलवार 10 फरवरी को दिल्ली में मीडिया से बात की. उन्होंने साफ किया कि पिछले 10 दिनों में अनिश्चितता के बावजूद मैच के लिए भारत की तैयारी में कोई बदलाव नहीं आया है.

---खबर नीचे जारी है---

‘गेम के लिए रेडी’

टेन डोएशे ने कहा, ‘सबसे पहले, ये बहुत अच्छा है कि खेल वापस शुरू हो गया है. हमने अपनी तैयारी में कभी कोई बदलाव नहीं किया कि गेम नहीं होगा. हमें हमेशा लगता था कि कुछ होगा और हम खेलेंगे. इसलिए जिस तरह से हम चीजों को कर रहे हैं, उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं है. और मुझे लगता है कि हमें कल देर रात और आज सुबह-सुबह कंफर्मेशन मिल गया था. ये पता चलने लगा था कि गेम होगा और हम टूर्नामेंट के इस पहले फेज में क्वालिटी टीम (पाकिस्तान) के खिलाफ खेलने का एक और मौका पाकर खुश हैं.

यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

---खबर नीचे जारी है---

कोलंबो में चैलेंज’

उन्होंने कहा, ‘हमने इसे (खेलने के लिए) ‘स्टेटस को’ मान लिया था, और जब तक हम वहां नहीं पहुंचे और वो नहीं आए, हम मान रहे थे कि हम खेलेंगे. हम देश की भावनाओं के बारे में पहले बताई गई सभी पॉलिटिक्स से भी दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच अलग-अलग पॉलिटिक्स को जानते हैं, लेकिन हमारे लिए क्रिकेट साइड पर फोकस करना वाकई जरूरी है. कोलंबो जाना एक चैलेंज होगा, जहां पाकिस्तान पिछले 2 हफ्तों से है और हमने अगले हफ्ते उस मैच में अपना बेस्ट गेम दिखाने पर पूरा फोकस किया है.’

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

---खबर नीचे जारी है---

इस बात को लेकर चेतावनी

पाकिस्तान ने अपने पहले 2 ग्रुप मैच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले और कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से भिड़ेगा. उनके 10 फरवरी के मैच और 15 फरवरी को भारत के मैच के बीच चार दिन का गैप है. इस बीच भारत के पास एडजस्ट करने के लिए कम वक्त होगा. 13 फरवरी को कोलंबो जाने से पहले वे दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में नामीबिया का सामना करेंगे. खास बात यह है कि भारत ने अक्टूबर 2022 से पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले पांच मैच जीते हैं, जिससे उनका हालिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मजबूत रहा है.

First published on: Feb 11, 2026 12:49 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola