हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 छक्के, 252.30 का स्ट्राइक रेट…T20 इंटरनेशनल में आया हमजा खान का तूफान, ध्वस्त हुए कई विश्व रिकॉर्ड

Hamza Khan record breaking Century: रवांडा के स्टार खिलाड़ी हमजा खान ने आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने 164 रनों की नाबाद पारी खेल कई विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

विज्ञापन

Hamza Khan record breaking Century: दुनियाभर में कई देशों में टी20 क्रिकेट देखने को मिलता है और हर दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते-टूटते नजर आते हैं. इसी बीच टी 20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है. आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप अफ्रीका उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर के मैच में रवांडा के बल्लेबाज ने इतिहास रचने का काम किया है. उन्होंने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में 164 रनों की पारी खेली रिकॉर्ड बुक में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करना लिया. इस पारी में उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 

हमजा खान ने रच डाला इतिहास

रवांडा के स्टार बल्लेबाज हमजा खान ने इस क्वालीफायर मुकाबले में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में 164 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके तो वहीं 15 गगनचुंबी छक्के भी जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 152.30 का रहा. टी20 इंटरनेशनल मैच की एक एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में वो चौथे नंबर पर आ गए हैं. उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर रवांडा की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए. ये टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में 7वां सबसे बड़ा स्कोर है. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर

टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में शुरुआत से ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों की पारी खेली थी उनके इस रिकॉर्ड को अब तक टी20 इंटरनेशनल में कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. हमजा खान का नाम इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गया है. उन्होंने 164 रनों की नाबाद पारी खेली है. यहां देखें टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, T20 मैच में दोहरा शतक जड़ने का कर दिया दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola