Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला आग उगल रहा है। इस बीच उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। गायकवाड़ ने कहा कि ‘वो टेस्ट और वनडे में भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ कहते हैं कि मेरा क्रिकेट करियर तभी कंपलीट होगा मैं टेस्ट और वनडे में भी रन बनाकर मैच जिताऊंगा।’
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि जब तक वो वनडे और टेस्ट में लगातार ज्यादा से ज्यादा रन नहीं बनाएंगे तब तक उनका करियर अधूरा रहेगा। भले ही मैंने टी20 क्रिकेट में रन बनाए हैं लेकिन मैं 50 ओवरों की क्रिकेट और टेस्ट मैचों में भी अच्छा करना चाहता हूं। तभी जाकर मेरा क्रिकेटिंग करियर कंपलीट हो पाएगा।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘वो पहले बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आए?’ हार के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल
गायकवाड़ ने बताया फ्यूचर प्लान
चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना फ्यूचर प्लान शेयर करते हुए कहा कि ‘मैं और ज्यादा फोकस के साथ खेलना चाहता हूं और मेरा लक्ष्य बड़े मैचों में रन बनाना है। मैं टीम को लगातार जीत दिलाने के बारे में सोचता हूं।’
एक ओवर में 7 छक्के लगा चुके हैं गायकवाड़
आपको बता दें कि गायकवाड़ ने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी के खिलाप खेलते हुए बड़ा कारनामा किया था। उन्होंने उबाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के कूट डाले थे। इस ओवर में बॉलर ने एक गेंद नो बॉल फेंकी थी। लिस्ट ए क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले ऋतुराज पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उस मैच में ऋतुराज ने 159 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 220 रन बनाए थे, इस पारी में उनके बल्ले से 16 छक्के और 10 चौके निकले थे।
और पढ़िए – PAK vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान…टीम में लौट आया घातक गेंदबाज
ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से मचाई तबाही
ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 5 मैचों में 220 के औसत से 660 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थए। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन खेली 5 पारियों में चार शतक जड़े हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
25 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines