RR vs LSG: 87 की ओपनिंग पार्टनरशिप, 155 का टार्गेट, जयपुर में कैसे हार गए रॉयल्स? संजू सैमसन ने दिया ये जवाब
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल के 26वें मुकाबले को देख फैंस को थोड़ी हैरानी हुई। दरअसल, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल्स को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के सामने 155 रन का छोटा टार्गेट था, लेकिन रॉयल्स बिग्रेड घर में 6 विकेट खोकर महज 144 रन ही बना सकी। आरआर का ये हाल तब रहा, जब टीम को 87 रन की मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप मिली। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाजी धीमी हो गई। रियान पराग और देवदत्त पडिक्कल टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्चिन को भी पराग के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।
इस हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा- हार के बाद यह अच्छी भावना नहीं है, लेकिन ठीक है। हमें जयपुर में पहला गेम जीतना अच्छा लगता। हम इससे सबक जरूर लेंगे और आगे बढ़ेंगे। हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप के साथ यह चेजेबल स्कोर था, लेकिन LSG ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने परिस्थितियों का वास्तव में अच्छा उपयोग किया।
A brilliant final over from @Avesh_6 🔥🔥@LucknowIPL win by 10 runs to add two more points to their tally.
Scorecard – https://t.co/gyzqiryPIq #TATAIPL #RRvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/c6iEP6V7cN
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2023
पिच के बारे में संजू ने कहा- व्यक्तिगत रूप से मैं कुछ इस तरह की उम्मीद कर रहा था। थोड़ा धीमे और नीचे विकेट की मुझे उम्मीद थी, लेकिन आपको कुछ स्मार्ट क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमने नौवें ओवर तक ऐसा ही किया। जायसवाल के आउट होने के ठीक बाद टीम को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। जब भी हमने कड़ी मेहनत करने की कोशिश की, मुझे लगता है कि हमने विकेट गंवा दिए। जिस तरह से वे गेंदबाजी कर रहे थे इस तरह के विकेट पर 5 ओवर में 50 रन थोड़ा कठिन है।
संजू ने आगे कहा- अगर आप कोई खेल जीतते या हारते हैं, तो आप उससे सबक लेते हैं, यही इस खेल की खूबसूरती है। हम इससे सबक लेंगे। हमने उन्हें 150 तक सीमित करने के लिए काफी अच्छा काम किया। गेंदबाजी पक्ष में भी और बल्लेबाजी में भी बहुत सारे सबक हैं। हम काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और सभी क्रिकेट के उस स्तर को जानते हैं जो हम खेल रहे हैं। हमें आगे बढ़ना होगा और कुछ बेहतर क्रिकेट खेलना होगा। रॉयल्स की अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ ने गेम में वापसी की और RR को 144 रन पर सीमित कर दिया। आवेश खान ने लास्ट ओवर में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने कुल 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: