Team India Selector: भारतीय टीम के चयन समिति में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है. साउथ जोन और सेंट्रल जोन के लिए नए चयनकर्ताओं की खोज फिलहाल बीसीसीआई कर रही है. शिव सुंदर दास और श्रीधरन शरत का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है. इन दोनों की जगह लेने के लिए 5 खिलाड़ियों ने आवेदन किए हैं. जिसमें पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा और मैच विनर तेज गेंदबाज आरपी सिंह का नाम शामिल है. इन दोनों की अगर एंट्री होती है, तो चयन समिति पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी.
अजीत अगरकर को मिलने वाले हैं नए साथी
भारतीय सीनियर टीम के चयन समिति में अजीत अगरकर के साथ अभी शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और श्रीधरन शरत का नाम शामिल है. इसमें शिव सुंदर दास और श्रीधरन शरत की जगह लेने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रवीण कुमार, यूपी के ही आशीष विंस्टन जैदी और हिमाचल प्रदेश के शक्ति सिंह का नाम शामिल है. हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई के मुताबिक 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या 10 वनडे और 20 लिस्ट ए मैच खेले हुए खिलाड़ी ही अब भारतीय टीम के चयनकर्ता बन सकते हैं. इसके अलावा वो खिलाड़ी कम से कम 5 साल पहले संन्यास का फैसला कर चुका हो. वहीं किसी क्रिकेट समिति में 5 साल से ज्यादा समय में नहीं रहा हो.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की Playing 11 में होगी अर्शदीप की एंट्री! जानें किसकी कटेगा पत्ता?
सीएसी को लेना है अंतिम फैसला
चयन समिति के सदस्यों के सिलेक्शन की जिम्मेदारी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की होती है. जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं. इस समिति के सदस्य ही सभी 5 आवेदन करने वाले खिलाड़ी का इंटरव्यू करेंगे और फिर अंतिम फैसला लेंगे. हालांकि आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा के अनुभव को देखते हुए ये दोनों ही फिलहाल रेस में आगे नजर आ रहे हैं. भारतीय चयन समिति के नए सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाइट बॉल की सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें: PAK vs UAE Live Stearming: कब, कहां देख सकते हैं मैच का लाइव एक्शन? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines