Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की Playing 11 में होगी अर्शदीप की एंट्री! जानें किसका कटेगा पत्ता?

Asia Cup 2025: टीम इंडिया को अपना तीसरा मैच ओमान के साथ 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने अभी तक एशिया कप 2025 में 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। पहले मैच में टीम इंडिया ने यूएई तो दूसरे मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। 2 मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया सुपर-4 के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। अब टीम इंडिया का तीसरा मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ होगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री!

टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, हालांकि उनको अभी तक एशिया कप 2025 में एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैच दुबई की पिच पर खेले थे, जहां स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है जिसके चलते दोनों मैचों में टीम इंडिा 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरी थी।

विज्ञापन

अब टीम इंडिया को तीसरा मैच ओमान के खिलाफ अबू धाबी की पिच पर खेलना है। ऐसे में हो सकता है अर्शदीप सिंह को इस मैच में खेलने का मौका मिले। अगर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो बड़ा सवाल ये होगा कि आखिर प्लेइंग इलेवन से कौन सा खिलाड़ी बाहर होगा?

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक कमाल की गेंदबाजी की है और उनको दोनों मैचों में खेलते हुए देखा गया था। अब टीम इंडिया के लिए ओमान के साथ होने वाला मैच महज एक औपचारिकता होगी, क्योंकि भारतीय टीम पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

वहीं सुपर-4 में टीम इंडिया को कम से कम 3 मैच खेलने होगे, उसके लिए भारतीय टीम चाहेगी की उनके सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट रहे, जिसके चलते ओमान के साथ होने वाले मैच में बुमराह को आराम मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेलते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ