Ronaldo Denies to Recognize Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को वर्तमान में शायद ही कोई ऐसा हो जो नहीं जानता है। इस दिग्गज क्रिकेटर को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अन्य खेल की हस्तियां भी जानती हैं। पर इसी बीच अगर दुनिया का एक दिग्गज फुटबॉलर इस बात से इनकार कर दे कि विराट कोहली को वो नहीं जानते, तो निश्चित ही कुछ देर के लिए आप चौंक जाएंगे। पर हां ऐसा हुआ है, और वो दिग्गज फुटबॉलर हैं रोनाल्डो जिन्होंने विराट कोहली को पहचानने से इनकार कर दिया। अब इसमें भी अगर आप पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर कंफ्यूज हैं तो जी नहीं यह हैं रोनाल्डो नजारियो (Ronaldo Nazario)।
विराट कोहली को नहीं पहचाने रोनाल्डो
ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो नजारियो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वायरल हुए विराट कोहली के जबरा फैन ‘I Show Speed’ के साथ नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के इस विदेशी फैन के साथ वीडियो में दिग्गज फुटबॉलर ने मना कर दिया कि वह विराट कोहली को नहीं जानते।
इसके बाद स्पीड अपने फोन पर दिखाते हैं कि कौन हैं विराट कोहली। वह कहते हैं कि विराट कोहली एक GOAT (Greastest Of All Time) क्रिकेटर हैं। लेकिन यह अपने आप में आश्चर्यजनक है कि इतनी बड़ी हस्ति विराट कोहली को कैसे नहीं जानती। इसके बाद फैंस भी भड़क गए।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम और एक्स दोनों जगह कोहली के फैंस गुस्सा हो गए। लोगों ने यह पूछना शुरू कर दिया कि कौन रोनाल्डो? किसी ने यह तक लिखा कि वह सिर्फ एक रोनाल्डो को जानते हैं और वह हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो। साथ ही कुछ लोगों ने समझदारी भरे कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा नहीं है, ब्राजील एक नॉन क्रिकेट नेशन है और अगर रोनाल्डो विराट को नहीं पहचाने तो कोई बड़ी बात नहीं है।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: मोहाली में कड़ाके की ठंड, मैच पर बड़ा खतरा! क्या घट जाएंगे मुकाबले के ओवर्स?
यह भी पढ़ें- संदीप लामिछाने पर नेपाल क्रिकेट का बड़ा एक्शन, नेशनल टीम से किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines