Rohit Sharma vs Hardik Pandya Captaincy Record: भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रविवार को स्क्वॉड घोषित कर दिया गया था। 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा की एक बार फिर से बतौर टी20 कप्तान वापसी हो गई है। वहीं पिछले एक साल से लगातार हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। वह मौजूदा समय में इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं। लेकिन अभी यह सवाल बना हुआ है कि 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन कप्तानी करेगा?
Rohit vs Hardik: कैस है दोनों का कैप्टेंसी रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों का टी20 इंटरनेशनल में कैप्टेंसी रिकॉर्ड शानदार रहा है। वैसे तो रोहित आगे हैं लेकिन रोहित शर्मा ने हार्दिक से ज्यादा इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की है। रोहित ने 51 टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है जिसमें से 39 में टीम को जीत मिली है और 12 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग पर्सेंट 76.7 है। रोहित बतौर कप्तान पांच बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल भी जीते थे।
इसके अलावा हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने 16 टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 10 मैच जीते हैं। वहीं हार्दिक के नेतृत्व में पांच मैच भारतीय टीम हारी है और एक मैच बेनतीजा रहा है। हार्दिक का विनिंग पर्सेंट 65.62 है। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहले सीजन में ही कप्तानी की और टीम को टाइटल भी जिताया। वहीं उसके बाद दूसरे सीजन में उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम रनर अप बनी थी।
वर्ल्ड कप में कौन करेगा कप्तानी?
आगामी टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए रोहित शर्मा के कप्तान बनने से काफी हद तक तस्वीर साफ नजर आ रही है। टीम इंडिया ने जिस तरह से व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत की कप्तानी की है उसके हिसाब से कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा ही बीसीसीआई के लिए टी20 वर्ल्ड कप में भी कप्तानी की पहली च्वॉइस हैं। साथ ही हार्दिक के साथ फिटनेस इश्यू भी हैं और फिलहाल वह चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के बीच से ही वह बाहर हो गए थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की टीम ने लिया बड़ा एक्शन, चैंपियन खिलाड़ी को कप्तानी से हटाया
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: क्या रोहित और विराट करेंगे ओपनिंग? टीम इंडिया के सामने बड़ा सवाल, कोहली के आंकडे़ शानदार
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines