Rohit Sharma Virat Kohli ICC Test Rankings: आमतौर पर आईसीसी द्वारा पुरुष क्रिकेट की रैंकिंग बुधवार को जारी होती हैं। लेकिन मंगलवार देर रात अचानक सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। आईसीसी द्वारा पुरुष क्रिकेट के बल्लेबाजों की रैंकिंग अपडेट हो गई। विराट कोहली को 3 स्थान का फायदा हुआ और वह छठे स्थान पर आ गए। साथ ही रोहित शर्मा की भी टॉप 10 में वापसी हो गई। साथ ही ऋषभ पंत को नुकसान हो गया।
रैंकिंग में हुआ क्या बदलाव?
आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के दोनों बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप 10 में आ गए हैं। साथ ही ऋषभ पंत जो पिछले एक साल से रोड एक्सीडेंट के बाद से बाहर हैं। अभी भी टॉप 15 में मौजूद हैं। ताजा रैकिंग में उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं अब 12वें से 13वें स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली छठे व कप्तान रोहित शर्मा 10वें स्थान पर हैं। टॉप 20 में सिर्फ यह तीन खिलाड़ी ही हैं।
केन विलियमसन नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। जबकि दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। मार्नस लाबुशेन तीन स्थान के फायदे के साथ नंबर 4 और न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवीं पोजीशन पर आ गए हैं।
बुमराह-सिराज को फायदा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 6-6 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह और सिराज को भी फायदा हुआ है। बुमराह एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 4 पर आ गए हैं। जबकि मोहम्मद सिराज ने 13 स्थानों की छलांग लगाई और 17वें स्थान पर आते हुए टॉप 20 में एंट्री कर ली है। भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा पहले, रविचंद्रन अश्विन दूसरे और अक्षर पटेल छठे स्थान पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup में कौन होगा भारत का फिनिशर? क्या रिंकू सिंह को होना पड़ सकता है बाहर
यह भी पढ़ें- Umran Malik 164 दिनों से कहां गायब? क्यों रफ्तार के सौदागर को सभी टीमों से होना पड़ा बाहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
19 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
19 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
39 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
51 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines