हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट की वापसी से 2 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, पिछले एक साल से लगातार थे टीम का हिस्सा

Rohit Sharma Virat Kohli T20 Team Comeback: रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में वापसी हुई। इससे दो खिलाड़ियों का करियर मुश्किल में आ गया।

विज्ञापन
Rohit Sharma Virat Kohli T20 Comeback Shreyas Iyer Ishan Kishan Career Danger (Image- News24)

Shreyas Iyer-Ishan Kishan Team India T20 Future: भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की आगामी टी20 सीरीज में 14 महीनों के बाद वापसी हुई है। इन दोनों स्टार्स की वापसी के बाद दो ऐसे खिलाड़ियों का टी20 करियर मुश्किल में पड़ गया है जो पिछले एक साल से टीम का हिस्सा थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने पर भी खतरा मंडराने लगा है। वो दो खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर और ईशान किशन। हालांकि, किशन ने तो एक तरह से अपने पैरों पर ब्रेक का ऐलान करके खुद ही कुल्हाड़ी मारी थी।

मुश्किल हुई वापसी!

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को आगामी अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में चुना नहीं गया है। हाल ही में किशन ने लगातार क्रिकेट खेलकर मानसिक थकान के कारण ब्रेक का ऐलान किया था। वहीं श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी 2-3 मैचों में जगह मिली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। अब अफगानिस्तान सीरीज से भी वो बाहर हो गए हैं। अब आखिरी मौका उनके पास आईपीएल है लेकिन कंप्टीशन इतना है कि अगर संजू सैमसन व रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी टीम में सेट हो गए तो किशन व अय्यर की जगह अब टीम में मुश्किल हो जाएगी।

10 नवंबर 2022 से रोहित-विराट बाहर

रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल के बाद से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले थे। अब अचानक जब टी20 का साल आया है तो दोनों बड़े खिलाड़ी टीम में लौट आए। इन दोनों के आने से वो खिलाड़ी जगह नहीं बना पाए जो एक साल से लगातार खेल रहे थे। अभी भी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं। जब भविष्य में यह खिलाड़ी लौटेंगे तो शुभमन गिल और संजू सैमसन के ऊपर भी टी20 टीम में बरकरार रहना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे,कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े शानदार, फिर देखने को मिलेगा बड़ा धमाल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का खेलना मुश्किल! MI की बढ़ी टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola