Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय टीम के 2 मौजूदा सबसे बड़े सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। टेस्ट और टी20आई से संन्यास ले चुके दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वो साल भर में बेहद कम मुकाबलों में मैदान पर नजर आएंगे। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दोनों दिग्गजों को इंग्लैंड में जाकर खेलने की सलाह दी है। हिटमैन और किंग दोनों ही वनडे विश्व कप 2027 तक खेलना चाहते हैं।
फिट हैं तो और खेले रोहित-विराट
क्रिकेट की दुनिया में फिलहाल रिपोर्ट्स चल रही हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे विश्व कप 2027 के लिए नहीं देख रही है। जिसके बारे में पूछे जाने पर रेव स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कहा, ‘किसी को भी यह हक नहीं कि किसी को संन्यास का समय बताए। हमने उन्हें कभी शुरू करने के लिए नहीं कहा, इसलिए हम उन्हें यह बताने वाले कोई नहीं हैं कि कब रुकना है। वे जब रुकते हैं, तब रुकते हैं। यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है।’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने इस मामले पर कहा, ‘हाँ, जहाँ तक चयन का सवाल है, हम एक प्रदर्शन बेस्ड इंडस्ट्री में हैं। आप प्रदर्शन करते रहें, आप टिके रहें। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैंने हाल ही में रोहित की तस्वीरें देखीं, वह फिट दिख रहे हैं, वह पूरी तरह तैयार हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उन दोनों के पास आगे बढ़ने के लिए कुछ और साल बचे हैं, और मुझे सचमुच थोड़ी चिढ़ होती है जब लोग कहते हैं, ‘ओह, इस आदमी को रिटायर हो जाना चाहिए’। मेरा मतलब है, हम कौन होते हैं ऐसा सुझाव देने वाले?’
दासगुप्ता ने कहा दोनों को इंग्लैंड में खेलना चाहिए
दीप दासगुप्ता ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे विश्व कप 2027 तक फिट रहने का तरीका भी सुझाया है। दीप दासगुप्ता ने रॉयल वनडे कप खेलने की सलाह देते हुए कहा, ‘उदाहरण के लिए, आईपीएल दो महीने तक चलेगा। फिर वे 7-8 वनडे या शायद 8-9 मैच खेलेंगे। अब इस बीच, आपको विजय हजारे ट्रॉफी मिल जाएगी। फिर, अगर वे चाहें, तो वे इंग्लैंड जाकर 50 ओवर का मैच खेल सकते हैं। इसलिए आपके पास क्रिकेट खेलते रहने के विकल्प हैं, भले ही उच्चतम स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न हों, लेकिन फिर भी आपके पास विकल्प हैं।’
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए आई खुशखबरी, सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines