Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए आई खुशखबरी, सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट  

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले मोदी सरकार ने भी भारतीय फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। आईपीएल के मुकाबले देखना जहां पहले से ज्यादा महंगा हुआ है। जबकि इंटरनेशनल मैच पहले से भी सस्ते में देखा जा सकता है।

GST on International Match

GST on International Match

Asia Cup 2025: केंद्र सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों का असर अब क्रिकेट फैंस पर भी पड़ने वाला है। आईपीएल देखने वाले फैंस को जहां इस दौरान बड़ा झटका लगा है, तो वहीं टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एशिया कप 2025 से पहले मोदी सरकार ने भी भारतीय फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। आईपीएल के मुकाबले देखना जहां पहले से ज्यादा महंगा हुआ है। जबकि इंटरनेशनल मैच पहले से भी सस्ते में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

अब सस्ते में देख सकते हैं टीम इंडिया के मुकाबले 

सरकार के जीएसटी में रिफॉर्म करने के बाद अब इंटरनेशनल मैचों के टिकट सस्ते हो गए हैं। पहले इंटरनेशनल मैचों के टिकट पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, लेकिन अब उसे सरकार ने घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। ऐसे में इंटरनेशनल मैच देखना अब पहले से ज्यादा सस्ता हो गया है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 और महिला वनडे विश्व कप 2025 देखने वाले फैंस के लिए ये बहुत ही अच्छी खबर है। इसके साथ ही सरकार ने आईपीएल के टिकटों पर जीएसटी बढ़ा दी है। जिसके कारण भी फैंस अब ज्यादा इंटरनेशनल मैचों की तरफ मुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल फैंस को लगा बड़ा झटका 

मोदी सरकार का मानना है कि आईपीएल कोई खेल टूर्नामेंट नहीं बल्कि व्यावसायिक मनोरंजन मानते हैं। जिसके कारण ही अब उसके टिकट पर 28 प्रतिशत के बजाय 40 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाने वाला है। ऐसे में पहले से बहुत महंगे टिकट अब मिल सकेंगे। हालांकि सरकार ने 500 से कम टिकट पर 18 प्रतिशत का ही जीएसटी लगाया है। आईपीएल के अलावा प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग की टिकटों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ