ODI World Cup 2023. नॉक आउट मुकाबलों का आज (15 नवंबर) से आगाज हो रहा है। पहले सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ है। नॉक आउट स्टेज में कीवी टीम के खिलाफ आंकड़े तो भयावह हैं ही। टीम के दो धुरंधर बल्लेबाज इस स्टेज पर बुरी तरह से फ्लॉप हो जाते हैं। यह कोई और नहीं टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय बल्लेबाजी की धुरी विराट कोहली हैं। दोनों ही बल्लेबाजों का बल्ला सेमी फाइनल मुकाबले में खामोश हो जाता है।
सेमी फाइनल में रोहित और विराट का प्रदर्शन:
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने ब्लू टीम के लिए अबतक दो वहीं विराट कोहली ने तीन सेमी फाइनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच रोहित के बल्ले से 17.50 की औसत से 35, जबकि विराट के बल्ले से 3.66 की औसत से महज 11 रन निकले हैं।
यह भी पढ़ें- ‘गजब बेइज्जती है!’, पीसीबी ने बाबर आजम से छीन ली कप्तानी, अब इन 2 खिलाड़ियों को मिलेगी जिम्मेदारी: रिपोर्ट
रोहित शर्मा भारतीय टीम की तरफ से वर्ल्ड कप 2015 और 2019 का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि कोहली ने देश के लिए वर्ल्ड कप 2011, 2015 और 2019 में शिरकत की है। भारत के लिए सेमी फाइनल मैच में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित-विराट का प्रदर्शन:
हालांकि, खुशखबरी यह है कि वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। कोहली जहां टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वहीं रोहित शर्मा दूसरे सर्वोच्च स्कोरर हैं। किंग कोहली के बल्ले से नौ मैच की नौ पारियों में 99.00 की औसत से 594 रन निकले हैं। वहीं रोहित शर्मा ने नौ पारियों में 55.88 की औसत से 503 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines