हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रोहित भाई..वडा पाव खाओगे क्या?' स्टेडियम में फैन ने चिल्लाकर पूछा तो 'हिटमैन' ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा जब विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब स्टैंड्स में मौजूद एक फैन ने उनसे वडा पाव खाने को लेकर सवाल पूछा, जिसके बाद ‘हिटमैन’ का जवाब वायरल हो गया.

विज्ञापन

Rohit Sharma Vada Pav Viral Video: टीम इंडिया के स्टार बैटर रोहित शर्मा ने 7 साल बाद विजय से हजारे ट्रॉफी में अपने वापसी का पूरा लुत्फ उठाया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 24 दिसंबर को मुंबई की सिक्किम पर जोरदार जीत में रोमांच और एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं दिखी. इस मैच में ‘हिटमैन’ ने महज 94 गेंदों में 155 रनों की धमाकेदार पारी खेली और मुंबई को 8 विकेट से जीत दिलाने में मदद की. हालांकि ये मुकाबला कई और वजह से भी चर्चा का विषय बना रहा है

‘रोहित-रोहित’ की आवाज

जब सिक्किम की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो रोहित कई बार बाउंड्री पर फील्डिंग करते दिखे, तब हर तरफ ‘रोहित-रोहित’ की ही आवाजें आ रही थीं. हर कोई ‘हिटमैन’ की एक झलक पाने को बेकरार दिखा. बताया जा रहा है कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. इस दौरान रोहित के साथ एक मजेदार वाक्या हुआ.

यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल

विज्ञापन

‘वडा पाव खाओगे क्या?’

स्टेडियम में मौजूद शोर-गुल के बीच, एक फैन ने मजाक में चिल्लाकर पूछा, ‘रोहित भाई..वडा पाव खाओगे क्या?’ इसके बाद वहीं बाउंड्री पर खड़े ‘हिटमैन’ बहुत ही शालीनता, लेकिन मजाकिया लहजे में हाथ हिलाकर इंकार का इशारा किया. ये छोटा सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, और स्टैंड्स में मौजूद दर्शक भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए.

वडा पाव का सवाल क्यों?

वडा पाव मुंबई और महाराष्ट्र के लोकल फूड कल्चर का एक अहम हिस्सा है, यूंकि ‘हिटमैन’ का घर देश की आर्थिक राजधानी में है, तो फैंस अक्सर उन्हें इस भोजन से जोड़कर देखते हैं. इससे पहले भी रोहित शर्मा वडा पाव खाते हुए देखे जा चुके हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें ये फूड काफी पसंद भी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola