World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम तो वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अपने उल्टे-सीधे बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां हसन रजा ने कुछ दिनों पहले भारत की गेंदबाजी के दौरान बॉल चेंज करने का रोना रोया था। तो अब पूर्व प्लेयर सिकंदर बख्त ने एक बेवकूफाना बयान दिया है। उन्होंने अब रोहित शर्मा की टॉस करने की तकनीक पर ही सवाल उठा दिए। उनका यह बयान बिल्कुल ही बेसलेस लग रहा था। बख्त ने अपने एक्स हैंडल पर इससे जुड़ा वीडियो भी पोस्ट किया है। इसके बाद यूजर्स ने जमकर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट को लताड़ा।
सिकंदर बख्त का बेतुका बयान
सिकंदर बख्त ने एक पाकिस्तानी चैनल पर यह बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्का बहुत दूर तक उछालते हैं जिसके कारण विपक्षी कप्तान कभी जाकर देख नहीं पाते हैं। लेकिन यह बयान देने से पहले सिकंदर बख्त यह शायद भूल गए थे कि टॉस के दौरान मैच रेफरी भी मौजूद होते हैं। आमतौर पर टॉस के दौरान मैच रेफरी ही जाकर देखते हैं कि उछालने के बाद सिक्के में हेड आया या टेल। इसलिए सिकंदर बख्त का यह बयान काफी चर्चा में है और उनकी जमकर बुराई भी हो रही है। सिकंदर ने यह बयान सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद दिया। शायद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारत का चौथी बार फाइनल में पहुंचना पचा नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- AUS vs SA: सेमीफाइनल मैच में बारिश की आंख मिचौली; ऑस्ट्रेलिया के ऊपर फाइनल से बाहर होने का खतरा
शमी ने की थी हसन रजा की बोलती बंद
सिकंदर से पहले हसन रजा ने भारत की गेंदबाजी के दौरान गेंद बदलने के बेतुके आरोप लगाए थे। उन्होंने इसके लिए आईसीसी और बीसीसीआई की मिलीभगत की बात कही थी। इस पर मोहम्मद शमी ने हसन रजा को जमकर लताड़ा भी था। शमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि, अपने खेल पर फोकस करें और शर्म करें। गौरतलब है कि भारतीय गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी 23 विकेट लेकर टॉप पर हैं। जसप्रीत बुमराह 18, रवींद्र जडेजा 16 और कुलदीप यादव 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: पिच विवाद पर ICC का बड़ा बयान, आलोचकों को जमकर लताड़ा
पिच पर भी चल रहा विवाद
इतना ही नहीं वानखेड़े में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच से पहले ही पिच को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था। इस पर पूर्व क्रिकेटरों ने कई बयान दिए। वहीं न्यूजीलैंड की मीडिया भी हार के बाद इसके पचा नहीं पाई और पिच को लेकर सामने आई खबरों को तूल देने लगी। हालांकि, आईसीसी ने इसको लेकर साफ किया था कि पिच को लेकर ऐसा कोई विवाद नहीं है। उसे पता था कि सेमीफाइनल मुकाबला किस पिच पर होना है। आईसीसी ने यह भी कहा था कि, बड़े-बड़े टूर्नामेंट पर ऐसा होना कोई बड़ी बात नहीं है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines