AUS vs SA: सेमीफाइनल मैच में बारिश की आंख मिचौली; ऑस्ट्रेलिया के ऊपर फाइनल से बाहर होने का खतरा

AUS vs SA Semifinal: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में जारी है। यहां बारिश बाधा बनी रह सकती है।

AUS vs SA Semifinal World Cup 2023 Rain Prediction ICC Rule If Reserve Day Also Washout

AUS vs SA Semifinal World Cup 2023 Rain Prediction ICC Rule If Reserve Day Also Washout

AUS vs SA Semifinal: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस हारकर भी जबरदस्त शुरुआत की है और 24 रन पर ही अफ्रीका के चार विकेट गिरा लिए थे। लेकिन 14 ओवर के खेल के बाद बारिश आ गई और मुकाबला रुक गया। करीब आधे घंटे तक खेल रुका रहा और दोपहर 3.55 पर फिर से दोबारा खेल शुरू हुआ। मैच शुरू जरूर हुआ लेकिन मौसम का पूर्वानुमान कंगारू टीम के लिए खतरा बनकर आया। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

रिजर्व डे पर भी बारिश के आसार

अब पहले मौसम की बात कर लेते हैं फिर आपको समझाएंगे कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हुआ तो अफ्रीका को फाइनल में कैसे एंट्री मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 16 नवंबर यानी गुरुवार के दिन कोलकाता में 70 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। यानी मैच के दौरान आंख मिचौली जारी रहेगी। इतना ही नहीं 17 नवंबर को सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पर इस दिन भी बारिश के 60 प्रतिशत आसार हैं। यानी इस बात की संभावना है कि रिजर्व डे पर भी मैच का परिणाम शायद नहीं निकले। इसी को लेकर आईसीसी का एक खास नियम है जो कंगारू टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे बाहर हो जाएगी कंगारू टीम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक, अगर रिजर्व डे पर भी बारिश आई और मुकाबला पूरा नहीं हो पाया तो पॉइंट्स टेबल में बेहतर पोजीशन वाली टीम फाइनल में जाएगी। इस अनुसार पॉइंट्स टेबल में लीग स्टेज के बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के समान 14-14 अंक थे। पर प्रोटियाज का नेट रनरेट कंगारुओं से बेहतर था। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मैच रिजर्व डे पर भी नहीं पूरा हो पाया तो साउथ अफ्रीका को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/offl_trollmafia/status/1725105616036012372

भारत से होगा मुकाबला

भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी। भारत ने चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया सामने आई तो टीम इंडिया 2003 फाइनल की हार का बदला लेना चाहेगी। अगर साउथ अफ्रीका की फाइनल में एंट्री हुई तो प्रोटियाज पहली बार विश्व विजेता बनने की ओर देखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ