ICC Men’s T20 World Cup 2024. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं। सभी टीमों ने आगामी संस्करण के लिए अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। भारतीय टीम की नजर भी इस खिताब पर टिकी हुई है। उससे पहले एक बड़ा सवाल लोगों के जेहन में बना हुआ है। आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई कौन करेगा? अगर आपका भी यही सवाल है तो इसका जवाब यहां है-
जहीर खान ने रोहित शर्मा का किया समर्थन:
देश के दिग्गज क्रिकेटरों ने इस सवाल का जवाब बखूबी दिया है। पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने क्रिकबज के साथ हुई बातचीत के दौरान इस सवाल पर अपना जवाब देते हुए कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप में अब ज्यादा दिन शेष नहीं बचे हैं। मुझे लगता है टीम को अनुभव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। चयनकर्ताओं को अनुभवी खिलाड़ी को तरजीह देनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें- ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’, मुकेश कुमार ने हल्दी में पत्नी के साथ उड़ाया गर्दा
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की अगुवाई करते हैं तो। वह लंबे समय से कप्तान हैं और खिलाड़ियों को भली भांति समझते हैं। मैच के दौरान कठिन परिस्थितियों और दबाव को वह अच्छी तरह से संभालना जानते हैं। बाकी खिलाड़ियो को आप भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं। मेरे हिसाब से उन्हें ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी करनी चाहिए।’
पार्थिव पटेल का जानें जवाब:
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने भी इस मुद्दे पर अपना विचार रखा है। उन्होंने भी बड़े टूर्नामेंट के लिए अनुभव को तवज्जो दी है। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा, ‘बिल्कुल रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कप्तानी करनी चाहिए। सभी ने मान लिया है कि वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद हार्दिक पांड्या भारत के अगले टी20 कप्तान होंगे, लेकिन उनकी चोट को देखते हुए आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि दोबारा वह मैदान में कब वापसी करेंगे।’
पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि, ‘अगर आप अगले साल खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए योजना बना रहे हैं तो ठीक है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाने का निर्णय सही होगा।’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines