Rohit Sharma With Wife Ritika Sajdeh: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले छुट्टियां बना रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी रितिका सजदेह के साथ ली गई एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में एशिया कप 2023 का खिताब जीता है।
रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर (Rohit Sharma Picture)
कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार, 22 सितंबर को पत्नी रितिका सजदेह के साथ ली गई एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले दो मैचों में आराम दिया गया है। ताकि वह वर्ल्ड कप के लिए मानसिक रूप से तरोताजा हों।
Rohit Sharma With Wife Ritika Sajdeh
विराट को भी दिया गया है आराम
रोहित शर्मा के साथ-साथ दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को भी वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं चुना गया है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित के साथ ही विराट कोहली को भी आराम दिया है।
यह भी पढेंः केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग से नाखुश फैंस बोले- यार क्या बंदा है
राहुल द्रविड़ ने कही थी ये बातें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए टीम इंडिया के मुख्य कोच ने कहा था कि पहले दो मैचों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने का फैसला दोनों खिलाड़ियों से सलाह के बाद लिया गया। विराट और रोहित के साथ ही हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को भी आराम दिया गया है।
पहला वनडे आज
आज, 22 सितंबर को सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 277 रन का टारगेट दिया है। गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए तो वहीं, बुमराह ने 1 विकेट, अश्विन 1 विकेट और जडेजा ने 1 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
52 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
59 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines