Rohit Sharma Poor Form Test Cricket, IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। वर्ल्ड कप में अपने सेल्फलेस अप्रोच के लिए तारीफें बटोरने वाले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे हैं। उनकी पिछली 8 पारियों के आंकड़े बेहद खराब हैं। दो टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका में और अब दो मैच इंग्लैंड के खिलाफ, 4 मैचों की आठ पारियों में वह एक बार भी 40 रन तक नहीं पहुंच पाए हैं। यही कारण है कि अब फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके ऊपर जमकर निशाना साधा है। विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे दिन की शुरुआत में ही रोहित को एंडरसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
रोहित का खराब फॉर्म चिंता का विषय
जेम्स एंडरसन की स्विंगिंग डिलीवरी का रोहित शर्मा के पास कोई जवाब नहीं था। वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में 14 रन पर उन्हें डेब्यूटेंट शोएब बशीर ने पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान ट्रोल होने लगे। कई लोगों का कहना है कि रोहित का फॉर्म लगातार खराब है और उन्हें उनके फैंस द्वारा डिफेंड किया जाता है। वहीं कई लोगों ने उनके सेल्फलेस अप्रोच पर ताना मारा।
https://twitter.com/trollpakistanii/status/1753998927421174194
गौरतलब है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित का जलवा बरकरार है और हाल ही में वह टी20 इंटरनेशनल में भी शतक लगाकर आए हैं। पर रेड बॉल फॉर्मेट में उनका फॉर्म चिंता का विषय है। जेम्स एंडरसन और रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में 6 बार आमना-सामना हुआ। इसमें से तीसरी बार एंडरसन ने रोहित का शिकार कर लिया।
सोशल मीडिया पर उड़ा रोहित का मजाक
रोहित शर्मा का पिछली 8 पारियों में प्रदर्शन
- vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन टेस्ट- 5
- vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन टेस्ट- 0
- vs साउथ अफ्रीका, केपटाउन टेस्ट- 39
- vs साउथ अफ्रीका, केपटाउन टेस्ट- 16 नाबाद
- vs इंग्लैंड, हैदराबाद टेस्ट- 24
- vs इंग्लैंड, हैदराबाद टेस्ट- 39
- vs इंग्लैंड, विशाखापट्टनम टेस्ट- 14
- vs इंग्लैंड, विशाखापट्टनम टेस्ट- 13
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्या होगा एक और महामुकाबला? फाइनल में कैसे हो सकती है भिड़ंत
यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: जेम्स एंडरसन ने भारत को दिया डबल झटका, रोहित-यशस्वी दोनों आउट
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
59 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines