IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 67/1

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे विशाखापट्टनम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live Match Score India vs England Visakhapatnam Test Sports 18 Jio Cinema

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live Match Score India vs England Visakhapatnam Test Sports 18 Jio Cinema

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन खत्म हो गया है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए है। फिलहाल इंग्लैंड की टीम 332 रनों से पीछे है। दूसरी पारी मे भारत की तरफ से एक विकेट आर अश्विन ने लिया है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। गिल ने 104 रन बनाए।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें सभी अपडेट्स:-

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म

विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए है। दूसरी पारी में आर अश्विन ने अभी तक एक विकेट हासिल किया है। अभी इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 332 रनों की जरुरत है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

आर अश्विन ने इंग्लैंड को दिया पहला बड़ा झटका। बैन डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 50/1

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: इंग्लैंड की शानदार शुरुआत

दूसरी पारी में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। अभी तक बिना विकेट गवाएं इंग्लैंड ने 39 रन बना लिए है। क्रॉली 19 और डकेट 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

इंग्लैंड टीम की विशाखापट्टनम टेस्ट में दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: भारत की दूसरी पारी समाप्त

विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 255 रनों पर समाप्त हो गई। अब भारतीय टीम के पास 398 रन की बढ़त हो गई है। दूसरी पारी में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने 104 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टॉम हार्टले ने 4 विकेट हासिल किए।

https://twitter.com/BCCI/status/1754083487991439742

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: बुमराह आउट

भारतीय टीम को लगा 9वां झटका। जसप्रीत बुमराह शून्य पर आउट। भारतीय टीम का स्कोर 255/9

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: कुलदीप यादव डक पर आउट

कुलदीप यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उनको टॉम हार्टली ने आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया। भारत ने 229 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवाया।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: केएस भरत आउट

रेहान अहमद ने केएस भरत को 6 के स्कोर पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया है। भारत को इसी के साथ टी के बाद जल्द ही 7वां झटका लग गया है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: भारत के पास 370 रन की लीड

दूसरे सेशन का खेल तीसरे दिन खत्म हो गया है। चायकाल तक भारत ने 6 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। भारत की कुल लीड भी 370 रन की हो गई है। केएस भरत और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर टिके हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1754064404885512613

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: अक्षर पटेल आउट

टॉम हार्टली ने अपना दूसरा विकेट लिया और भारत को छठा झटका दिया है। अक्षर पटेल उनका दूसरा शिकार बने और 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने 220 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया। कुल लीड 363 रन की हो गई है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: शुभमन गिल आउट

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने लंबे समय बाद फॉर्म में वापसी की और अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। वह 104 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने। भारत को 211 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा और कुल बढ़त 354 रन की हो गई।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली सेंचुरी लगाई। लंबे समय से उनकी इस पारी का इंतजार था। उन्होंने 132 गेंदों पर सैकड़ा पूरा कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया के 200 रन पूरे हुए और कुल लीड 343 रन की हो गई।

https://twitter.com/BCCI/status/1754049033277190523

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: गिल-अय्यर की पार्टनरशिप

शुभमन गिल अपने शतक के करीब हैं और उनकी अक्षर पटेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर है 4 विकेट पर 197 रन।

https://twitter.com/BCCI/status/1754041756193333253

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: लीड 300 पार

भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की लीड भी 308 रन की हो गई है। शुभमन गिल 83 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं और अपने तीसरे टेस्ट शतक के नजदीक पहुंच रहे हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1754040195970916415

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे दिन लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत की लीड 270 से पार की हो गई है। शुभमन गिल और अक्षर पटेल क्रीज पर टिके हैं। गिल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: पहला सेशन खत्म

भारतीय टीम ने तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 60 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की कुल लीड भी 243 रन की हो गई है। गिल के साथ अक्षर पटेल भी क्रीज पर टिके हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1754028104811729373

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: रजत पाटीदार हुए आउट

भारत को रेहान अहमद ने चौथा झटका दिया। अपने डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में भी रजत पाटीदार का बल्ला नहीं चला है। पहली पारी में दुर्भाग्य का शिकार रहे रजत पाटीदार इस पारी में सिर्फ 9 रन ही बना पाए।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: श्रेयस अय्यर आउट

शुभमन गिल जहां शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपना विकेट फेंक दिया। अय्यर ने 52 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। भारत को इसी के साथ 11 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। बेन स्टोक्स ने शानदार कैच पकड़ा और टॉम हार्टली को सफलता मिली।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: शुभमन गिल ने ठोका पचासा

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने लंबे समय के बाद इस सकारात्मक अप्रोच से बल्लेबाजी की है। इसी के साथ भारत की लीड कुल 254 रन की हो गई है।

https://twitter.com/BCCI/status/1754016168921493525

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: 100 पार पहुंचा स्कोर

शुभमन गिल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है अभी तक और भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। वह आक्रामक अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: गिल-अय्यर की साझेदारी 50 पार

तीसरे दिन की शुरुआत में दो झटके लगने के बाद कुछ हद तक शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भारत की पारी को संभाला है। दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर ली है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: भारत की 200 रन की लीड पूरी

भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर शुरुआत में दो झटके लग गए थे। कुछ देर तक फिलहाल शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिक गए हैं। भारत का स्कोर 57 रन हो गया है और लीड भी 200 रन की हो गई है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: जेम्स एंडरसन का डबल धमाल

जेम्स एंडरसन ने भारत को तीसरे दिन 2 रन पर दो झटके दे दिए हैं। दूसरे दिन स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन था लेकिन एंडरसन ने 30 के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया है।

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: रोहित शर्मा आउट

तीसरे दिन के दूसरे ओवर में ही भारत को पहला झटका लग गया है। जेम्स एंडरसन ने 13 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत ने 29 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।

https://twitter.com/bazzz_ball/status/1753994896539808090

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। अब देखना होगा कि तीसरे दिन टीम इंडिया कितनी लीड ले पाती है और इंग्लैंड के सामने क्या टारगेट सेट करती है।

https://twitter.com/ICC/status/1753991812312596666

IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: बुमराह के नाम दर्ज खास रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह के टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन

  • 6/27 vs WI Kingston 2019
  • 6/33 vs Aus Melbourne 2018
  • 6/45 vs Eng Vizag 2024
  • 6/61 vs SA Cape Town 2024
  • टेस्ट में बेस्ट औसत वाले गेंदबाज (150+ wickets)

  • 16.43 Syd Barnes
  • 20.28 Jasprit Bumrah
  • 20.53 Alan Davidson
  • 20.94 Malcolm Marshall
  • 20.97 Joel Garner
  • 20.99 Curtly Ambrose
  • IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: बुमराह और यशस्वी ने किया कमाल

    भारत के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। उसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए और अंग्रेज बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया।

    https://twitter.com/ICC/status/1753969355396665540

    IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: यशस्वी और रोहित क्रीज पर

    भारत की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर टिके हैं। देखना होगा कि यह जोड़ी कितने देर तक तीसरे दिन टिकती है। मैच की शुरुआत कुछ ही देर में भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी।

    IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live: भारत के पास कुल 171 रन की लीड

    दूसरे दिन के अंत तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर भारत को 143 रन की लीड मिली थी। यानी टीम इंडिया की कुल बढ़त 171 रन की है।

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Priyam Sinha

    Priyam Sinha

    प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ