Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 8 अलग-अलग कप्तानी की लीडरशिप में खेला है. जिसमें उन्होंने कुल 282 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 11577 रन उन्होंने 48.85 की औसत से बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हम आपको 8 अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड बताने वाले हैं.
महेंद्र सिंह धोनी
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 121 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 35.70 की औसत से 3678 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 21 अर्धशतक बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रनों का रहा है.
विराट कोहली
सुपरस्टार विराट कोहली की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने 80 मैच खेले हैं. जिसमें रोहित ने 61.34 की औसत से 4110 रन बनाए. इस दौरान हिटमैन ने 18 शतक और 14 पचासा जड़ा. रोहित का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रनों का है.
रोहित शर्मा
अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने 56 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 52.20 की औसत से 2506 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है. वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 208 रन है.
सुरेश रैना
स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 9 मुकाबले खेले हैं. जहां पर उन्होंने 103.40 की औसत से 517 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ा. रैना की कप्तानी में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रनों का है.
शुभमन गिल
युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें हिटमैन ने 52.60 की औसत से 263 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1-1 शतक और अर्धशतक जड़ा है. हिटमैन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन रहा है.
वीरेंद्र सहवाग
आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में रोहित ने 4 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 94.66 की औसत से 284 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस दौरान रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रनों का है.
केएल राहुल
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 3 वनडे मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 48.67 की औसत से 146 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़ा. जिसमें 75 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
ये भी पढ़ें: 35 चौके, 9 छक्के और 210 रन… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बल्ले से मचाया कोहराम, 14 साल की उम्र में ठोका दोहरा शतक
गौतम गंभीर
मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कप्तानी में भी रोहित शर्मा ने 3 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 32.50 की औसत से 65 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा है.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मिलेगा उनके ही ‘साथी’ से चैलेंज! IND vs AFG ODI Series में दिखेगी टक्कर
(नोट*- ये सभी रिकॉर्ड गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी से निकाला गया है.)
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines