---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

किस कैप्टन के अंडर में रोहित शर्मा ने वनडे में मचाया तहलका? 8 अलग-अलग लीडरशिप में खेले हैं हिटमैन

Team India: वनडे फॉर्मेट में जब टीम इंडिया के सुपरस्टार खिलाड़ियों की बात आएगी, तो उसमें रोहित शर्मा का नाम जरूर आएगा. रोहित ने अलग-अलग कप्तानों की लीडरशिप में खेला है. जहां पर उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो अब दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

---विज्ञापन---

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 8 अलग-अलग कप्तानी की लीडरशिप में खेला है. जिसमें उन्होंने कुल 282 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 11577 रन उन्होंने 48.85 की औसत से बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हम आपको 8 अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड बताने वाले हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी  

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 121 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 35.70 की औसत से 3678 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 21 अर्धशतक बनाए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रनों का रहा है. 

---विज्ञापन---

विराट कोहली 

सुपरस्टार विराट कोहली की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी ने 80 मैच खेले हैं. जिसमें रोहित ने 61.34 की औसत से 4110 रन बनाए. इस दौरान हिटमैन ने 18 शतक और 14 पचासा जड़ा. रोहित का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रनों का है. 

रोहित शर्मा 

अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने 56 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 52.20 की औसत से 2506 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है. वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 208 रन है.  

---विज्ञापन---

सुरेश रैना 

स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 9 मुकाबले खेले हैं. जहां पर उन्होंने 103.40 की औसत से 517 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ा. रैना की कप्तानी में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रनों का है.

शुभमन गिल 

युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में  रोहित शर्मा ने 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें हिटमैन ने 52.60 की औसत से 263 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1-1 शतक और अर्धशतक जड़ा है. हिटमैन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन रहा है. 

---विज्ञापन---

वीरेंद्र सहवाग 

आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में रोहित ने 4 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 94.66 की औसत से 284 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस दौरान रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रनों का है.

केएल राहुल 

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी में रोहित शर्मा ने 3 वनडे मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 48.67 की औसत से 146 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक जड़ा. जिसमें 75 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 35 चौके, 9 छक्के और 210 रन… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बल्ले से मचाया कोहराम, 14 साल की उम्र में ठोका दोहरा शतक

गौतम गंभीर 

मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की कप्तानी में भी रोहित शर्मा ने 3 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 32.50 की औसत से 65 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन रहा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मिलेगा उनके ही ‘साथी’ से चैलेंज! IND vs AFG ODI Series में दिखेगी टक्कर

(नोट*- ये सभी रिकॉर्ड गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी से निकाला गया है.)

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2026 06:41 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola