Reason Ajit Agarkar Tenure Ends: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर मेंस टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है. अगरकर पिछले तीन साल से चीफ सिलेक्टर के रूप में काम कर रहे थे और बताया जा रहा था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, BCCI ने अपना मन बदल लिया और 4 अक्टूबर को अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से जुड़ा मामला और विवेश लक्ष्मण से विवाद अगरकर की विदाई के बड़े कारण हैं.
अजीत अगरकर की विदाई का क्या है कारण?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अजीत अगरकर ने टीम मैनेजमेंट से बात करके फैसला लिया कि वह लॉर्ड्स वनडे के बाद रोहित शर्मा से आगे बढ़ेंगे. रोहित को जब इस बारे में बताया गया, तो वह खुश नहीं थे और उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बात की. खबर लीक होने के बाद BCCI ने आकर बयान दिया और रोहित शर्मा का सपोर्ट किया. रिपोर्ट में बताया गया कि BCCI रोहित से धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहता था, वहीं अगरकर को लगा कि यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए.
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ दिया. अगरकर को लग रहा था कि बढ़ती उम्र रोहित के खिलाफ जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले ने अगरकर के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं और उन्हें अंदाजा हो गया था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ना मुश्किल है.
PTI ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर भले ही एक समय पर टीममेट थे, लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की पॉलिसी और इंडिया A के मैचों के शेड्यूल को लेकर दोनों के बीच मतभेद था. इंडिया A के मैचों की शेड्यूलिंग CoE के हेड (अभी वीवीएस लक्ष्मण) द्वारा संभाली जाती है. चोटिल खिलाड़ियों की वापसी की टाइमलाइन को लेकर भी स्पष्टता की कमी थी.
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी का नहीं है एशिया कप की ट्रॉफियां देने का इरादा, BCCI के आश्वासन के बावजूद टीम इंडिया को करना होगा इंतजार
BCCI की मीटिंग में शामिल नहीं होना था बड़ा हिंट
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I और वनडे में हार के बाद रिव्यू मीटिंग रखी थी. अजीत अगरकर ने मुंबई में हुई इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने एक स्तर तक उनका बचाव किया लेकिन बोर्ड में मौजूद कई अधिकारियों को लगा कि अजीत अगरकर को इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनना चाहिए था. इससे BCCI और अगरकर के बीच रिश्ते खराब हो गए. चीजें इसके बाद लगभग हाथ से निकल गई थीं और उनका बाहर होना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी रह गई थी.
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के जाने के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बार-बार मिल रहा था मौका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: PTI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines