हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग 11

ODI World Cup 2023. वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉस रिपोर्ट। (BLACKCAPS/X)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानी दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

वनडे में कैसी रही है भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत?

वनडे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 117 मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच भारतीय टीम का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। ब्लू टीम को कीवी टीम के खिलाफ जहां 59 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं कीवी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ 50 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। इसके अलावा सात मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी, रिंकू सिंह की होगी टीम इंडिया में वापसी, जायसवाल-तिलक को भी मिलेगा मौका

विज्ञापन

सेमी फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जाडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फ़िलिप्स, टॉम लेथम, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्‍युसन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्‍ट।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola