नई दिल्ली. भारतीय टीम में हमेशा से ही होनहार बल्लेबाजों की भरमार रही है। समय-समय पर इस टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आते रहे हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली ब्लू टीम की तरफ से जलवा बिखेर रहे हैं। उससे पहले एक लंबे समय तक सचिन तेंदुलकर का राज रहा। फैंस हमेशा से यह जानने के लिए उत्सुक रहे हैं कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में कौन सा खिलाड़ी सबसे महान है। इसका जवाब देना हमेशा से ही दिग्गजों के लिए कठिन चुनौती रहा है, लेकिन पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर जुनैद खान ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और खूबसूरत तरीके से इसका जवाब दिया है।
हाल ही में 33 वर्षीय क्रिकेटर ने नादिर अली के पॉडकास्ट में खास बातचीत की है। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में आपको सबसे महान खिलाड़ी कौन नजर आता है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे हिसाब से रोहित शर्मा सबसे महान बल्लेबाज हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, काबिले तारीफ है। उनके पास सभी तरह के शॉट्स मौजूद हैं। कोई संदेह नहीं है कि कोहली ने वर्ल्ड कप में उम्दा बल्लेबाजी की है। वहीं सचिन आज के समय में बल्लेबाजी करते तो उनके नाम 100 के बजाय 150 शतक होते।’
यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर का अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखेगा जलवा! जानें हफीज के साथ पर्सनल कॉल पर क्या हुई बातचीत
उन्होंने आगे कहा, ‘रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ क्यों कहा जाता है? उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली है। इसके अलावा उन्होंने दो-तीन डबल सेंचुरी लगाई है। सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। इसलिए मेरा मत तो उनके नाम ही जाएगा।’
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines