IND-W vs SL-W: टीम इंडिया के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, एकतरफा मुकाबले में बजाया जीत का डंका

IND-W vs SL-W: भारत और श्रीलंका की वुमेंस टीम के बीच टी20 सीरीज चल रही है. टीम इंडिया ने वाइजैग में हुए पहले मुकाबले में जीत दर्ज की और अब उसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में भी भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. हरमनप्रीत एंड कंपनी के आगे श्रीलंका की महिला टीम ने घुटने टेक दिए. भारत ने मैच में जीत का डंका बजाया और सीरीज में बढ़त बना ली.

IND-W vs SL-W

भारत ने जीता दूसरा टी20 मैच

IND-W vs SL-W: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज चल रही है. श्रृंखला का पहला मैच टीम इंडिया ने जीता और वाइजैग में दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच हुआ. इस मुकाबले में भी वनडे वर्ल्ड कप विजेता भारत का दबदबा देखने को मिला. भारतीय महिलाओं ने पहले गेंद से कमाल दिखाया और फिर बल्ले से तबाही मचाई. श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए और एकतरफा मुकाबले में आसान जीत दर्ज कर ली. देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए जबरदस्त अंदाज में तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीता सीरीज का दूसरा टी20 मैच

वाइजैग में हुए सीरीज के दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में श्रीलंका की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी की. भारत ने गेंद से शिकंजा कसा और वैष्णवी शर्मा एवं श्री चरनी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की ओर से हर्षिथा सामराविक्रमा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए. उनका स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बना. भारतीय महिला टीम को जीत के लिए 129 रनों की जरूरत थी. लग रहा था कि श्रीलंकाई गेंदबाजी अटैक टीम इंडिया को तंग करेगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने तेज गति से शुरुआत की और 3 ओवर में 29 रन रन बना दिए. हालांकि, स्मृति मंधाना 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा के बीच बढ़िया साझेदारी हुई और वो तेज गति से रन बना रही थीं. जेमिमा के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर भी जल्दी पवेलियन लौट गईं. हालांकि, शेफाली एक तरफ से खड़ी रहीं और भारत ने 11.5 ओवरों में ही 129 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. 7 विकेट से वुमेंस टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 से बढ़त प्राप्त की.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा रहीं प्लेयर ऑफ द मैच

शेफाली वर्मा ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दी और वो 34 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाने में सफल हुईं. उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल था. वर्मा ने मैच में 202.94 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. वर्मा ने दिखाया कि टीम इंडिया 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ