Rohit Sharma Fitness: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. IPL 2026 के दौरान शर्मा को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी और इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि, रोहित शर्मा ने BCCI का फिटनेस टेस्ट पास किया और टीम इंडिया के कैंप से जुड़ गए. अब हिटमैन के ट्रेनिंग सेशन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. उन्होंने फिटनेस पर सवाल उठा रहे आलोचकों की बोलती बंद करते हुए खुद को साबित किया है.
रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग सेशन में खुद को किया साबित
BCCI के CoE का फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंच गए. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत बल्लेबाजी से की. उन्होंने स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स के साथ समय बिताया और वॉर्मअप रूटीन के तहत विकेटों के बीच दौड़ भी लगाई. इस अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन भी रोहित के साथ थे.
ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित शर्मा की फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आई. वो आसानी से खेल रहे थे और उन्होंने पूरा सेशन बिना किसी समस्या के पूरा किया. रोहित ने सभी का ध्यान तब खींचा, जब वो पैड्स पहनकर नेट्स में उतरे. उन्होंने एक घंटे तक स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के साथ अभ्यास किया. कोचिंग स्टाफ की रोहित पर पैनी नजर थी. हिटमैन लंबे समय बाद मैदान पर उतरने वाले हैं और नेट्स सेशन में लय हासिल करते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें:- कहां देख पाएंगे IND vs ZIM के बीच होने वाली टी-20 सीरीज? वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
रोहित शर्मा पर होगा अधिक दबाव!
रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में जगह पक्की है. हालांकि, रोहित शर्मा को प्रदर्शन के आधार पर टीम में रखा जाएगा. हिटमैन के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होगा. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा पर बतौर सीनियर खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी संभालने का भी दबाव होगा.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में तकरार! गौतम गंभीर को सीनियर खिलाड़ी कर रहे ‘इग्नोर’, BCCI से सीधा संपर्क?
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
36 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines